(Date : 30/April/2424)

(Date : 30/April/2424)

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सूरानुस्सी में मनाया गया पुरस्कार वितरण समारोह | समाज हेतु उत्कृष्ट सेवाएं निभाने पर ब्लडमैन जितेन्द्र सोनी सम्मानित | कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड) जालन्धर में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस का भव्य आयोजन | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में फेयरवेल पार्टी का आयोजन | सीटी यूनिवर्सिटी ने सीटीयू मॉडल यूनाइटेड नेशंस (सीटीयू एमयूएन) 2024 की मेजबानी |

डिप्स कालेज में योगा वर्कशाप आयोजित की गई






जालंधर (प्रवीण) :- विद्यार्थियों को हेल्दी लाइफ के प्रति जागरूक करने के लिए डिप्स कॉलेज आफ एजुकेशन ढिलवां में योगा वर्कशाप का आयोजन किया गया। वर्कशाप के दौरान सहायक प्रोफेसर लवली शर्मा ने विद्यार्थियों को योगा के इतिहास, जीवन में इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होने कहा कि योग भारत में बहुत ही पुराना है। भारत से ही यह विदेश में प्रचलित हुआ है। इसके माध्यम से हम न केवल खुद को शारीरिक तौर पर स्वास्थ्य रख कर कई तरह की बीमारियों से बल्कि मानसिक तौर पर भी खुद मजबूत कर सकते है। सोनल ने विद्यार्थियों को बताया कि किस तरह से विभिन्न योगासन कर सकते है। बच्चों को प्राणायाम करने के तरीकों के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया। उन्होंने कहा कि अगर योगासन या प्राणायाम सही तरीके से नहीं करते है तो उसे करने का कोई फायदा नहीं होता है। सोनल के साथ मिलकर सभी विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह के साथ योग किया और प्रतिदिन करने का वायदा किया। सहायक प्रोफेसर नवजोत कौर ने विद्यार्थियो को रिद्धम एक्सरसाइज करने के लिए जानकारी दी। प्रिंसिपल डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि योग करने से हमारा पढ़ाई में फोकस बढ़ता है। आज की रोजाना जिदंगी में हम इतने व्यस्त हो चुके है कि हमारे पास खुद के लिए समय नहीं है ऐसे में हमें हर रोज आधा घंटा खुद के लिए निकलना चाहिए। इसके साथ ही हमें पौष्टिक आहार का भी सेवन करना चाहिए। इससे बढ़ती उम्र में शरीर में जरूरी पौषक तत्वों की कमी नहीं होगी और आप पूरी तरह स्वास्थ्य रहेगें। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar