(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में कार्यक्रम का आयोजन | के.एम.वी. की नवनीत कौर बनी स्टेट टॉपर | सुशील रिंकू ने परिवार समेत मां चिंतपूर्णी के दरबार में लगवाई हाजिरी | जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु | जालंधर लोकसभा हल्के के फिल्लौर विधानसभा में भाजपा का किला हुआ और ज्यादा मजबूत,कांग्रेस छोड़कर सैकड़ो परिवारों ने भाजपा की ज्वॉइन |

वामसी शर्मा ने 10वीं की परीक्षा में 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर माता पिता व स्कूल का नाम किया रोशन






जालंधर (अरोड़ा) - सी.बी.एस.ई. द्वारा ली गई 10वीं कक्षा की परीक्षा (2022 -2023) में वामसी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तम परिणाम प्राप्त किया, जो कि बड़े ही गर्व की बात है। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर की छात्रा वामसी ने बताया कि इस कामयाबी में उसके अध्यापकों का पूरा सहयोग है उनके आशीर्वाद और समय-समय पर उनके द्वारा दिए मार्गदर्शन से वो यह सफलता प्राप्त कर पायी। वामसी ने केवल अपने आप को ही गौरवान्वित नहीं किया, बल्कि अपने अभिभावकों, स्कूल तथा उनके अध्यापकों का भी गौरव बढ़ाया। वामसी ने सभी सब्जेक्ट्स में अच्छे अंक प्राप्त किये: इंग्लिश : 97, आईटी  : 99, पंजाबी : 98, सोशल स्टडी : 96, मैथ्स  95, साइंस  87 ।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन नितिन कोहली, वाइस चेयरमैन दीपक भाटिया, वाइस प्रैजीडेंट पार्थ भाटिया ने सभी को बधाई दी। प्रैजीडेंट पूजा भाटिया ने मेधावी विद्यार्थियों की भरपूर प्रशंसा की और को-आर्डिनेटर व अध्यापकगण को उनके पूर्ण सहयोग देने की सराहना की।   

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar