(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में रवींद्रनाथ टैगोर दिवस मनाया गया






जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में रवींद्रनाथ टैगोर दिवस मनाया गया। उनका जन्म 7 मई 1861 और उनकी मृत्यु 7 अगस्त 1941 को हुई थी ।वह एक महान कवि, संगीतकार, चित्रकार, लेखक, निबंधकार और नाटककार थे। इन्हें  1913 में 'गीतांजलि' के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। टैगोर दिवस पर विद्यालय की अध्यापिका ऋतु बेरी के निर्देशन में  विद्यार्थियों ने रवींद्रनाथ जी के जीवन पर आधारित एक लघु नाटिका प्रस्तुत की, विद्यालय के संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने 'थक मत जाना साथी' गीत गाया तथा नृत्य विभाग के विद्यार्थियों ने रवींद्रनाथ जी के गीत पर शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उनकी प्रसिद्ध कविता 'वेयर द माइंड इज विदाउट फीयर' भी सुनाई गई। विद्यालय की प्रिंसिपल संगीता निस्तन्द्रा ने कहा कि हमें अपने जीवन में रवींद्रनाथ टैगोर जी की इस कविता को पूर्णता चरितार्थ करना चाहिए। हमें ईश्वर से यह प्रार्थना करनी चाहिए कि हमें निर्भय बनाए, सम्मान पूर्वक जीवन जीने तथा देश के ज्ञान में वृद्धि करें की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि हमें दूसरों के साथ हमेशा अच्छा व्यवहार करना चाहिए क्योंकि हम जैसा व्यवहार करते हैं वैसा ही हमारे साथ होता है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar