(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी मेंलगाया ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार | के.एम.वी. की छात्राओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने से संबंधित जानकारी हासिल की |

भाजपा को मिल रहा अपार जनसमर्थन देख विरोधियों के उड़े होश: अटवाल






जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी सर्कल अलावलपुर द्वारा आज बस स्टैंड के पास इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में चुनावी रैली की। इस चुनावी रैली में भाजपा पंजाब उपाध्यक्ष व लोकसभा चुनाव सह प्रभारी केवल सिंह ढिल्लों, सुनील जाखड़, बिक्रमजीत सिंह चीमा, दीदार सिंह भट्टी, बीबा जय इंदर कौर, परमिंदर सिंह बराड़ आदि भी मौजूद थे। इन सबके साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल भी चुनावी रैली में विशेष रूप से उपस्थित हुए। इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अलावलपुर के लोगों से उन्हें वोट देने का आह्वान किया और कहा कि आपने पिछले नौ वर्षों में कांग्रेस को वोट देकर जालंधर के विकास और इसे स्मार्ट सिटी बनाने के किए वादों का परिणाम देखा है और सभी परिणाम आपके सामने हैं।

अब अगले लोकसभा चुनाव में महज एक साल से भी कम समय बचा है, इसलिए मैं आपसे अपील करता हूं कि मुझे पिछले 9 साल के रुके हुए विकास को पूरा करने की जिम्मेदारी दें, ताकि मैं अपने लगभग 9 महीने के कार्यकाल में आपकी उम्मीदों पर खरा उतर सकूं। इस चुनावी रैली में राजीव पांजा (प्रदेश भाजपा कमेटी सदस्य पंजाब), मंजीत बाली (प्रदेश भाजपा कमेटी सदस्य पंजाब), अनिल चोडा (सर्कल भाजपा अध्यक्ष अलावलपुर), पार्षद पंकज शर्मा, स्वतंत्र जुल्का, यश चौधरी, हर्षित पांजा (युवा मंडल भाजपा अध्यक्ष अलावलपुर), इंद्रजीत सहोता, निधि तिवारी, भूपिंदर सिंह (जिला भाजपा अध्यक्ष एससी मोर्चा), गुरदीप सिंह लसेड़ीवाल, दानश हांडा, प्रफुल हांडा, प्रथम हांडा, विजय कुमार, अर्चना, सिमरन, प्राण नाथ भंडारी, रोशन लाल भंडारी, अश्वनी शर्मा ब्यास पिंड, रमेश लाल, गुरजीत सिंह सोनी, नरिंदर सिंह चीमन, एडवोकेट करणवीर सिंह, सुरिंदर लसेड़ीवाल, हरीश चंद्र आदमपुर आदि सहित शहर के अन्य निवासी भी शामिल हुए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar