(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

पंजाब के राजनीतिक, आर्थिक, व लॉ एंड ऑर्डर के हालात अगर कोई सुधार सकता है तो वो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही है: विजय रूपाणी






इंद्र अटवाल की विजय तो सिर्फ शुरुआत है, इसके बाद 2024 व में केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में व 2027 में पंजाब में भी भाजपा बनाएगी सरकार: डॉ. वेरका, फतेहजंग बाजवा

जालंधर (अरोड़ा) :- लोकसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अधीन आते मैहतपुर में स्थित सेतिया रिसोर्ट में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जो एक रैली का रूप धारण कर गई। इस अवसर पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा पंजाब प्रभारी विजय रुपाणी विशेष रूप से उपस्थित हुए और उन्होंने व अन्य नेताओं ने अटवाल के पक्ष में जनता से समर्थन माँगा। उनके साथ इस अवसर पर दिल्ली से लोकसभा सांसद हंस राज हंस, भाजपा गठबंधन के लोकसभा उपचुनाव प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राज कुमार वेरका, फतेह जंग सिंह बाजवा व अन्य उपस्थित थे। विजय रूपाणी ने इस अवसर अपने संबोधन में कहा कि इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में रोजाना हो रही बैठकें अब जनसभा का रूप धरण कर रही हैं। इतना ही नहीं इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के समर्थन में भाजपा कार्यकर्त्ता जिस दरवाजे पर समर्थन मांगने जाते हैं वहां से अटवाल के नाम पर जनता बहुत प्यार व समर्थन दे रही है। अटवाल को जनता का जिस तरह भारी समर्थन व प्यार मिल रहा है उससे यह बात स्पष्ट है कि इस बार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल की विजय पक्की है।

क्यूंकि जालंधर की जनता अब जान चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी की कहनी और करनी में कोई अंतर नहीं है और पंजाब के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक व लॉ एंड ऑर्डर के हालात अगर कोई सुधार सकता है तो वो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही है। क्यूंकि जनता ने भाजपा शासित राज्यों के विकास और लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति का पंजाब की भगवंत मान सरकार तथा पिछली कांग्रेस सरकार के शासन से आंकलन करने बाद अब अपना निर्णय ले लिया है। डॉ. राज कुमार वेरका व फ़तेह जंग सिंह बाजवा ने अपने संबोधन में कहा कि ने कहा कि पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार बनी है तब से राज्य में लॉ एंड ऑर्डर, ड्रग्स, गैंगस्टर व अपराधियों के हौसले इतने ज्यादा बढ़ चुके हैं कि प्रशासन व पुलिस की नाक के नीचे वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है और पंजाब सरकार मूक दर्शक बन कर तमाशा देख रही है। आज पंजाब की जनता डर और दहशत के साए में जी रही है और इस सब से निजात पाना चाहती है। जनता ने भाजपा को पंजाब की सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने इलाके में भाजपा की सोच और केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार की नीतियों को घर घर पहुंचा कर जनता को उससे अवगत करवा कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान करते हुए कहा कि इंद्र इकबाल सिंह अटवाल की विजय तो अभी सिर्फ शुरुआत है, इसके बाद 2024 में भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंदर भाई मोदी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाएगी और 2027 में पंजाब में भी भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar