(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

मेयर वल्र्ड स्कूल में ड्रेसअप लाइक ए वर्ड प्रतियोगिता का आयोजन






जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर वल्र्ड स्कूल के प्रांगण में अंतर सदनीय डे्रसअप लाइक वर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से पांचवी तक के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में चार दल थे। प्रत्येक दल में तीन-तीन प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगता का शुभारंभ विद्यालय की उपाध्यक्षा महोदया नीरज़ा मेयर, निदेशिका महोदया सरिता मधोक, प्रधानाचार्य हरजीत कौर घुम्मन, डिप्टी उप-प्रधानाचार्य चारू त्रेहन की उपस्थिति में हुआ। सर्वप्रथम श्रोतागण को प्रतियोगिता के नियमों से अवगत करवाया गया। प्रतिभागी अपने देल द्वारा चयनित विषय का प्रतिनिधित्व करते हुए उस शब्द की तरह तैयार हुए थे और लगभग 2 मिनट की समय अवधि में उन्होंने उस शब्द के बारे में जानकारी श्रोतागण को प्रदान करनी थी। चयनित शब्द स्व-व्याख्यात्मक थे। प्रत्येक प्रतिभागी की वेशभूषा उस शब्द के अनुसार थी। पोशाक बनाने के लिए प्रतिभागियों को घर पर आसानी से उपलब्ध सामग्री का उपयोग करने के निर्देश दिए गए थे। प्रतिभागियों द्वारा प्राप्स का भी उपयोग किया गया। अंग्रजी विभाग के अध्यक्ष तनुप्रिया तथा मेयर गैलेक्सी की संचालिका आरती गुलाटी निर्णायक मंडक के पद आसीन थे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वड्सवर्थ सदन की हुनर कौर बैंस आयरा जैन इनाज़ जैन प्राप्त किया और दूसरा स्थान कीट्स सदन की गनीव कौर, सानवीं मित्तल और अयान नितिन बक्शी ने प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ जहाँ एक तरफ उनके शब्दकोश में वृद्धि करती हैं वहीं दूसरी तरफ उनमें आत्मविश्वास भी भरती हैं। जिनसे वह भविष्य में एक अच्छे वक्ता बन सकते हैं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar