(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

डीएवी यूनिवर्सिटी में फिल्म माइनिंग की स्टार कास्ट ने किया छात्रों का मनोरंजन






जालंधर (अरोड़ा) :- आने वाली पंजाबी फिल्म माइनिंग-रेते ते कब्जा की स्टार कास्ट ने डीएवी यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स का भरपूर मनोरंजन किया। इन फिल्मी सितारों सिंगा, रांझा विक्रम सिंह, सारा गुरपाल और स्वीटाज बराड़ का यूनिवर्सिटी में स्वागत डॉ कमलजीत कौर, डीएसडब्ल्यू और डॉ आर के सेठ, डीन साइंसेज ने किया। फिल्म की स्टार कास्ट ने उत्साही स्टूडेंट्स के लिए अलग-अलग गानों पर परफॉर्म किया। आयोजन के दौरान, सिंगा ने गर्मजोशी से स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया और छात्रों से फिल्म देखने के लिए कहा।  फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। कलाकारों ने डीएवी विश्वविद्यालय को सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया।

इससे पहले एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान रांझा विक्रम सिंह ने कहा कि फिल्म की कहानी राज्य के खनन माफिया के इर्द-गिर्द घूमती है. कार्यक्रम का आयोजन छात्र कल्याण विभाग के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का संचालन रणजोध सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, डीएवी यूनिवर्सिटी, जालंधर ने किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar