(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

डीएवी कॉलेज जालंधर के छात्राओं ने हरिके पतन और गुरुद्वारा बेर साहिब का भ्रमण किया






जालंधर (अरोड़ा) :- गत दिनों स्थानीय डीएवी कॉलेज के पंजाबी साहित्य सभा मंच, पंजाबी विभाग और एनएसएस इकाई ने हरिके पतन और गुरुद्वारा बेर साहिब का शैक्षिक और ऐतिहासिक दौरा आयोजित किया। यात्रा का समन्वयन प्रो. सुखदेव सिंह रंधावा, प्रो. एस के मिड्ढा (एनएसएस समन्वयक) और प्रो. किरणदीप कौर (पंजाबी साहित्य सभा की प्रभारी) ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने इस तरह की सह-गतिविधियों और शैक्षिक यात्राओं के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों के सुरक्षित और सुखद यात्रा हेतु शुभकामना देते हुए रवाना किया। पंजाबी विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार खुराना ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होगी। संकाय सदस्य प्रो. बलविंदर सिंह नन्दडा, डॉ दविंदर कुमार मंड, प्रो. मनजीत सिंह और डॉ गुरजीत कौर भी यात्रा पर साथ गए। यात्रा हरिके पतन पहुंची, जहां छात्रों ने सतलुज और ब्यास नदी के संगम को देखा। फिर, उन्होंने गुरुद्वारा बेर साहिब का दौरा किया, जहाँ एतिहासिक जानकारी प्राप्त करते हुए पवित्र बेरी तथा पवित्र वेई नदी के दर्शन किए। तत्पश्चात लंगर ग्रहण किया। विद्यार्थियों के लिए यह एक नया अनुभव था, जिसका उन्होंने भरपूर लुत्फ उठाया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar