(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

के.एम.वी. की छात्राओं ने शरीर में हीमोग्लोबिन के महत्व को जाना






जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के अंतर्गत प्रयासरत रेड रिबन क्लब की ओर से हिमोग्लोबिन चेक अप कैंप का आयोजन करवाया गया. इस कैंप में श्रीमान अस्पताल, जालंधर से डॉ. कुसुम ठाकुर तथा डॉ. रिहान के साथ-साथ उनकी टीम के द्वारा छात्राओं का एच.बी. टेस्ट पूर्ण कुशलता के साथ किया गया. इस कैंप के दौरान जहां छात्राओं ने मानवीय शरीर में हिमोग्लोबिन के महत्व को जाना वहीं साथ ही विभिन्न आयु वर्ग के अनुसार इसकी उचित मात्रा को भी समझा. इसके साथ ही इस दौरान उन्हें शरीर में खून की कमी के कारणों, लक्षणों एवं उपचार के बारे में जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ डॉक्टर्स के द्वारा इसकी आपूर्ति के लिए पौष्टिक आहार एवं नियमित व्यायाम के बारे में भी बताया गया.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए कहा कि युवाओं को शारीरिक कुशलता के बारे में जागरूक करना बेहद ज़रूरी है क्योंकि समाजिक निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है तथा सेहतयाब रह कर ही वह अपने कर्तव्यों का पूर्ण सकारात्मकता के साथ पालन कर सकते हैं.  इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, डॉ. मंजू साहनी तथा शिखा विशिष्ट के साथ-साथ समूह आयोजक मंडल के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar