(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

बी बी के डी ए वी काॅलेज फाॅर विमेन अमृतसर में 52वें ‘ दीक्षान्त समारोह ’ का आयोजन






अमृतसर (प्रतीक) :- बी बी के डी ए वी काॅलेज फाॅर विमेन अमृतसर में स्वामी दयानंद जी की 200वीं जयन्ती को समर्पित 52वें ‘दीक्षान्त समारोह’ का आयोजन किया गया, जिसमें डाॅ. कुँवर विजय प्रताप सिंह, विधायक, अमृतसर उत्तरी, पूर्व आई पी एस ( पंजाब कैडर, 1998 बैच ) मुख्य अतिथि एवं पद्मश्री डाॅ. हरमोहिन्द्र सिंह बेदी, कुलपति केन्द्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश, सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में 1000 से अधिक उत्तरस्नातिकाओं एवं स्नातिकाओं को उपाधियाँ प्रदान की र्गइं। कार्यक्रम का प्रारम्भ डी ए वी गान एवं वेद मन्त्र गायन सहित ज्योति प्रज्ज्वलन से हुआ। काॅलेज प्राचार्या डाॅ पुष्पिन्दर वालिया एवं सुदर्शन कपूर चेयरमैन लोकल मैनेजिंग कमेटी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत पर्यावरण - संरक्षण के प्रतीक नन्हें पौधे देकर किया। इसके उपरान्त प्राचार्या जी ने अतिथियों का विधिवत् स्वागत करते हुए महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए काॅलेज की अकादमिक, खेल, सांस्कृतिक, एन सी सी, एन एस एस और विविध सभा - समितियों तथा काॅलेज स्टाफ की उपलब्धियो एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला।छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्राचार्या डाॅ. पुष्पिंदर वालिया ने कहा कि आज का दिन आप सब के लिए विशेष है क्योंकि आज से आपके भविष्य को नई उड़ान मिलेगी। अपने संदेश में उन्होने कहा कि जीवन में प्रत्येक परिस्थिति में संतुलन अत्यावश्यक है। उन्होने कहा कि ज्ञान की भूख को हमेशा जागृत रखे और जीवन में सफलता की ऊँचाईयों को छुएं। मुख्य अतिथि डाॅ कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपने ‘ दीक्षान्त सम्भाषण ’ में सर्वप्रथम प्राचार्या डाॅ. पुष्पिंदर वालिया, मैनेजमैंट, समूह प्राध्यापक एवं छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बीबीके डीएवी काॅलेज उत्तर भारत का अग्रणी शिक्षण संस्थान है। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि सीखने की प्रवृत्ति बनाए रखने के लिए हमेशा विद्यार्थी बने रहें। उन्होने छात्राओं से कहा कि चरित्र ही मानव को महान् बनाता है, इसलिए चरित्रवान बनकर समाज एवं राष्ट्र में उच्च कीर्तिमान स्थापित करें। नई शिक्षा नीति पर उन्होंने अपने विचार सांझा किए। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने छात्राओं को संदेश दिया कि अपनी परम्परा एवं संस्कृति से अच्छाईयाँ ग्रहण करें और अपनी संस्था का नाम रोशन करें। विशिष्ट अतिथि डाॅण् हरमोहिन्द्र सिंह बेदी जी ने अपने वक्तव्य में छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि डीएवी संस्थाओं ने भारत में नारी शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति पैदा की है। उन्होंने कहा कि आप यह उपाधि प्राप्त करके परिवार, समाज एवं राष्ट्र में नईं चेतना पैदा करो क्योंकि नारी शिक्षा से ही समाज में परिवर्तन सम्भव है।  इस दीक्षान्त समारोह में एम ए अंग्रेजी, एम ए फाइन आटर्स, एम डिजाइन मल्टीमीडिया, एम एस सी फैशन डिजाइनिंग, एम एस सी कंम्प्यूटर सांइस, एम एस सी इन्टरनेट स्टडीज, एम काॅम, एम ए जे एम सी, बैचलर इन डिजाइन, बी बी ए, बी एस सी मेडिकल, बी एस सी नाॅन मेडिकल, बी एस सी बायोटैक्नाॅलेजी, बी एस सी इक्नाॅमिक्स, बी ए आनर्ज इन इंगलिश, बी काॅम आनर्ज एवं बी ए आदि संकायों की छात्राओं को उपाधियाँ प्रदान की गई। समारोह को सांस्कृतिक रंग देने के लिए संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा फाॅक आरकेस्ट्रा, मुस्कान हांडा द्वारा गज़ल गायन एवं अलिष्का एवं मुस्कान द्वारा सूफी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। प्राचार्या डाॅ. पुष्पिन्दर वालिया एवं अध्यक्ष महोदय ने अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। चेयरमेन सुदर्शन कपूर ने उपस्थिति का आभार ज्ञापन किया। डाॅ. शैली जग्गी, डीन, मीडिया एंड पब्लिक लाइज़न ने कुशल मंच संचालन किया। इस अवसर पर काॅलेज के कम्यूनिटी डवैल्पमैंट सर्विस के अन्तर्गत ’कोरा कागज़ क्लब’ द्वारा खाली कागज़ों से बनाई गईं कापियाँ काॅलेज के एन एस एस विभाग द्वारा गोद लिए गाँव मालांवाली के बच्चों में बाँटीं गईं। इस क्लब का उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा है।  इस अवसर पर आर्य समाज से राकेश मेहरा एवं संदीप आहुजा सहित काॅलेज के टीचिंग और नाॅन टीचिंग के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ दीक्षान्त समारोह सम्पन्न हुआ। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar