(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

श्री सुखमनी साहिब पाठ के साथ सेंट सोल्जर के नए सेशन की शुरुवात






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 की शुरुआत धार्मिक कार्यक्रम से की गई। इस अवसर पर प्रिंसिपल रुपिंदर सिंह के नेतृत्व में श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया। प्रोग्राम में छात्रों समेत उनके अभिभावक भी शामिल हुए। पाठी सिंह की ओर से संस्था, स्टाफ ओर छात्रों की उज्जवल भविष्य के लिए अरदास की गई। इस मौके पर छात्रों की ओर से शब्द कीर्तन भी किया गया।

प्रिंसिपल रुपिंदर सिंह  ने बताया कि अकादमिक सेशन 2022-23 का सभी कक्षाओं का नतीजा शानदार रहा। उन्होंने सभी बच्चों को पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी ओर आगे से ओर मेहनत कर नई बुलंदियों को छूने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ने कहा कि संस्था का उद्देश्य छात्रों की रोलर कोस्टर सवारी को एक खुशहाल, मस्ती से भरी और आनंदमय बनाना है। धार्मिक कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्रों में प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समूह टीचिंग तथा नान-टीचिंग स्टाफ ने सहयोग दिया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar