(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

हमसफर यूथ क्लब ने मजदूर दिवस पर मजदूरों को योजनाओं व वोट देने के लिए किया जागरूक | जालंधर लोकसभा के देहात में मज़बूत होती भाजपा,गांव नौगज्जा के सर्कल अध्यक्ष अशोक कुमार सेठ आप पार्टी छोड़ भाजपा में हुए शामिल | डा बी आर अम्बेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जालन्धर में रक्तदान शिविर | एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं ने +2 की परीक्षा में मारी बाजी | डिप्स स्कूल का पीएसईबी परीक्षा में परिणाम 100% रहा |

के.एम.वी. द्वारा आयोजित चंडीगढ़ की विज़िट छात्राओं के लिए रही मनोरंजन एवं ज्ञान से भरपूर






जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा समय-समय पर छात्राओं के लिए विभिन्न ऐसी गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहता है जिनसे वह मनोरंजन हासिल करने के साथ-साथ अपने ज्ञान के दायरे को भी और अधिक विशाल कर सकती हैं. इसी श्रंखला में विद्यालय के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश के द्वारा छात्राओं के लिए चंडीगढ़ की  ट्रिप का आयोजन करवाया गया. इस दौरे में पोस्टग्रेजुएट तथा अंडरग्रैजुएट स्तर की 50 से भी अधिक छात्राओं ने पूरे जोश में उत्साह के साथ भाग लिया. अपनी इस विज़िट के दौरान छात्राओं ने जहां रॉक गार्डन में श्री नेक चंद जी के द्वारा बनाई गई कलाकृतियों के बारे में जाना वहीं साथ ही सुखना लेक पर जाकर मनोरंजन से भरपूर गतिविधियां करते हुए बर्ड पार्क चंडीगढ़ में पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों एवं उनके रखरखाव को समझा. इसके साथ ही मनसा देवी मंदिर में नतमस्तक होते हुए छात्राओं ने एक साथ मिलकर इलॉनते मॉल भी घुमा.  विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए कहा कि ऐसे ट्रिप जहां विद्यार्थियों को रोज़ाना जीवन की व्यस्त दिनचर्या से बोरियत को दूर करने में सहायक साबित होते हैं वहीं साथ ही इन से प्राप्त होती एक ब्रेक के साथ वह संपूर्ण ऊर्जावान होकर एक बार फिर से पूरी रुचि के साथ शिक्षा हासिल करने के लिए अपनी कक्षाओं की ओर लौटते हैं.  इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर तथा अध्यक्षा, अंग्रेज़ी विभाग एवं समूह प्राध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की.

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar