(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में कार्यक्रम का आयोजन | के.एम.वी. की नवनीत कौर बनी स्टेट टॉपर | सुशील रिंकू ने परिवार समेत मां चिंतपूर्णी के दरबार में लगवाई हाजिरी | जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु | जालंधर लोकसभा हल्के के फिल्लौर विधानसभा में भाजपा का किला हुआ और ज्यादा मजबूत,कांग्रेस छोड़कर सैकड़ो परिवारों ने भाजपा की ज्वॉइन |

पोस्टर मेंकिंग में डिप्स स्कूल की कनिका ने पाया पहला स्थान






जालंधर (प्रवीण) :- बच्चों को लाइफ स्टाइल और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए साइंस सिटी द्वारा जल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें डिप्स सुरानुस्सी की विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगितओं में स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल रेणुका गुलेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टर मेकिंग में कनिका ने पहला और सुनेहा तीसरा, ग्रीन क्वीज प्रतियोगिता में शुभकरमन और लाइफ स्टाइल फॉर पर्यावरण पर स्ट्रीट प्ले में बच्चों ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त आयोजित रंगोली फ्लावर कंपीटिशन में विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान हासिल किया। इन सभी विद्यार्थियो को पुरस्कार और सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने सभी विद्यार्थियों, स्टाफ के सदस्यों और प्रिंसिपल को इस जीत के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों ने स्टेज पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। डिप्स में हमेशा बच्चों को इन गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया जाता है ताकि उनकी ओवरऑल डिव्लपमेंट हो सके। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar