(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी मेंलगाया ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार | के.एम.वी. की छात्राओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने से संबंधित जानकारी हासिल की |

एचएमवी ने करवाया नाइट स्काई वॉच






जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय के पीजी फिजिक्स विभाग के चंद्रयान विपनेट क्लब की ओर से नाइट स्काई वॉच का आयोजन किया गया। छात्राओं को जूपिटर, वीनस व चंद्रमा हाई पॉवर टेलीस्कोप की सहायता से दिखाए गए। फिजिक्स विभागाध्यक्षा सलोनी शर्मा ने इवेंट की जानकारी दी। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने रिसोर्स पर्सन आकाशदीप सिंह (इंचार्ज नाइट स्काई वॉच), पुष्पा गुजराल साइंस सिटी का स्वागत किया। आकाशदीप सिंह ने छात्राओं को एक प्रेजेंटेशन दी तथा सोलर सिस्टम के बारे में बताया। उन्होंने चंद्रमा के निर्माण की प्रक्रिया पृथ्वी की धुरी के झुकाव आदि की जानकारी दी। उन्होंने मौसमों के बनने तथा  धरती की सतह पर दिन व रात होने के बारे में भी बताया। उन्होंने गैलेक्सी के विभिन्न आकारों की जानकारी देते हुए कहा कि गैलेक्सी निरंतर एक-दूसरे से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने छात्राओं को बताया कि सूरज धरती से लगभग 149 मिलियन किलोमीटर दूर है। प्रेजेंटेशन के बाद उन्होंने कालेज लॉन में हाई पॉवर टेलीस्कोप सेट किया तथा उसका फोकस चंद्रमा व ग्रहों मंगल व जूपिटर पर रखा। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन सहित कॉलेज के अध्यापकों व छात्राओं ने चंद्रमा की सतह व अन्य ग्रहों को देखा। सभी ग्रहों को देखने के लिए काफी उत्साहित दिखे। इस अवसर पर फैकल्टी सदस्य सुशील कुमार, डॉ. सिम्मी, हरप्रीत कौर, डॉ. गगनदीप व डॉ. ज्योति गोगिया भी उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar