(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समापन तथास्तु-2024 में अंतिम वर्ष के छात्रों को विदाई दी गई | मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ |

एचएमवी में संगीत (गायन) विभाग ने करवाई वर्कशाप






जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग संगीत (गायन) की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन की अध्यक्षता में एक दिवसीय संगीत वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गर्वमेंट कॉलेज फरीदकोट के संगीत गायन विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश मोहन बतौर रिसोर्स पर्सन उपस्थित थे। संगीत (गायन)विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सागर ने उनका स्वागत किया। डॉ. प्रेम सागर ने डॉ. राजेश मोहन की उपलब्धियों तथा संगीत के प्रति उनके समर्पण के बारे में बताया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने संगीत (गायन) विभाग को बधाई देते हुए कहा कि यह छात्राओं को लिए एक बेहतरीन मंच है कि वह प्रेरणा लेकर संगीत की ऊंचाइयों को हासिल करें।

डॉ. राजेश मोहन ने छात्राओं को शब्दों व शायरी का संबंध समझाया तथा छात्राओं को प्रेरित किया। उनके साथ आए छात्रों किरन, अमन, रमन, संदीप, दुष्यंत व हरजीत सिंह ने भी उनके साथ प्रस्तुति दी। डॉ. मोहन ने छात्राओं को पुराने शायरों, गीत, गकाल व नकम की जानकारी दी। संगीत गायन विभाग की छात्राओं किरनदीप, रमन, नेहा, धनश्री, अमनजोत, रीतिका, मेघा, दृष्टि, प्रिया व सिमरजीत ने भी नारी को समर्पित गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रद्युमन, सन्नी, जसमेल सिंह, नृत्य विभागाध्यक्षा डॉ. पूजा मिन्हास व पंजाबी विभाग से कुलजीत कौर भी उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar