(Date : 05/May/2424)

(Date : 05/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

पंजाब टीम की तरफ से भाग लेकर ऑल इंडिया हॉकी में डिप्स के अन्हद ने पाया दूसरा स्थान






जालंधर (प्रवीण) :- पिछले दिनों ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट में पंजाब की हॉकी टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस टीम में डिप्स स्कूल बुताला का विद्यार्थी अन्हद बीर सिंह भी शामिल था। प्रिंसिपल अशीष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हॉल ही में 33 ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू मैमोरियल, अंडर 14 प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट में पंजाब की राउंड ग्लास पंजाब हॉकी एकेडमी की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया और तीन लाख कैश प्राइज जीता। इस टीम में डिप्स स्कूल में 7 वीं में पढ़ने वाले अन्हद बीर सिंह ने मुख्य भूमिका अदा की। इस दूर्नामेंट में पूरे भारत से 14 से अधिक टीमों ने भाग लेकर अपने बढ़िया खेल का प्रदर्शन किया। अन्हद ने बताया कि उन्हें शुरू से ही हॉकी खेलने का काफी शौक रहा है। इसमें उनके पेरेंट्स, कोच गुरजीत सिंह, रणजीत सिंह और डिप्स स्कूल ने काफी सहयोग दिया है। स्कूल द्वारा उन्हें पढ़ाई के साथ खेलने में पूरा सहयोग दिया जाता है। वह लगातार इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करते हुए एक दिन भारत का बहुत ही अच्छा खिलाड़ी बनना चाहता है। इस जीत के मौके पर प्रिंसिपल अशीष शर्मा ने इस बढ़िया खेल प्रदर्शन के लिए अन्हद को सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया और इसी तरह आगे आने वाली खेल प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने क लिए प्रेरित किया। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि डिप्स द्वारा हमेशा सभी विद्यार्थियो को पढ़ाई के साथ खेल व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। उन्हें हर वह सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है जिनकी मदद से वह एक बेहतर इंसान बन सकें और भविष्य में डिप्स का नाम रोशन कर सकें।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar