(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

एचएमवी की छात्राओं ने किया सीएसआईओ लैब्स चंडीगढ़ का दौरा






जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग फिजिक्स की ओर से सीएसआईओ लैब्स चंडीगढ़ का दौरा किया गया। इस एजुकेशनल टूर के इंचार्ज फिजिक्स विभागाध्यक्षा सलोनी शर्मा तथा सुशील कुमार थे। इस ट्रिप में 32 छात्राओं ने भाग लिया। सीएसआईओ लैब्स का दौरा करने का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को जागरूक करना था कि वह लीक से हटकर सोचें तथा तकनीक के विकास के पथ पर कार्यशील रहें। लैबस के स्कालर्स ने छात्राओं को गाइड किया तथा लैब्स का दौरा करवाया। मैकाट्रानिक्स लैब के इंस्ट्रक्टर ने कम्प्यूटर वर्क की अपेक्षा प्रोग्रामिंग आधारित उपकरणों की महत्ता बताई। स्कालर्स ने बताया कि मिकैमिक्स तथा इलैक्ट्रानिक्स के संयोजन से बेहतरीन मैकाट्रानिक्स तैयार किया जा सकता है। स्कालर्स द्वारा बड़ा कम्प्यूटर प्रोग्राम तैयार किया गया था ताकि सी+ तथा सी++ भाषाओं पर लगने वाले खर्च तथा मेहनत को घटाया जा सके।

पिक एंड प्लेस रोबोट तथा मिग वैल्डिंग रोबोट की कार्यप्रणाली की भी व्याख्या की गई फ्लाइट सिमूलेटर की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई तथा बताया गया कि किस प्रकार फाइटर प्लेन के पायलट अपने लक्ष्य पर निशाना साधते हैं। छात्राओं ने फूड टैस्टिंग तथा अडल्टरेशन लैब, नैनोटैक्नॉलजी लैब, माइक्रोबायोलॉजी लैब का भी दौरा किया। वैज्ञानिकों द्वारा किए जाने वाले विभिन्न प्रयोगों की भी जानकारी दी गई। छात्राओं को इन क्षेत्रों के स्कोप की भी जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने छात्राओं को ग्रीष्मकालीन इंटरनशिप के लिए एनरोल पीएचडी प्रोग्राम के लिए एनरोल होने के लिए प्रेरित किया। लैब्स के साथ-साथ छात्राओं ने सुखना झील तथा सैक्टर 17 का भी दौरा किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने विभाग के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि इस प्रकार के ट्रिप से छात्राओं का ध्यान रिसर्च की ओर लगाया जा सकता है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar