(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

एचएमवी की प्लानिंग फोरम ने करवाई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता






जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के पीजी विभाग इकोनामिक्स  की प्लानिंग फोरम की ओर से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की थीम ‘सामाजिक न्याय’ था। प्रतियोगिता के सब थीम में ‘आय एवं क्षेत्रीय असमानता - मुद्दे व हल’, लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण’, ‘सामाजिक न्याय में स्वास्थ्य एवं शिक्षा की भूमिका’ जैसे विषय शामिल थे। छात्राओं ने सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों जैसे महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय में स्वास्थ्य एवं शिक्षा की भूमिका जैसे विषय शामिल थे। छात्राओं ने सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों जैसे महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, सामाजिक असमानताएं, आय असमानताएं, क्षेत्रीय असमानताएं आदि विषयों पर पोस्टर प्रदर्शित किए। जजों की भूमिका अंग्रेजी विभाग से डॉ. रमनीता सैनी शारदा, आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर, डिकााइन विभाग से डॉ. राखी मेहता ने निभाई तथा विजेताओं को बधाई दी। बीएफए सेमेस्टर 4 की छात्रा रीवा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएफए सेमेस्टर-4 की छात्रा जसनूर कौर व बी.कॉम सेमेस्टर-4 की छात्रा सुखमनी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बीएफए सेमेस्टर-2 की छात्रा योगिता व बीएससी (इकोनामिक्स) सेमेस्टर-4 की छात्रा हिमांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार बीए सेमेस्टर-2 की छात्रा गायत्री तथा बीएससी इकोनॉमिक्स सेमेस्टर-6 की छात्रा अमन को दिया गया। विभागाध्यक्षा डॉ. शालू बत्तरा ने छात्राओं को संबोधित किया तथा कहा कि कमकाोर वर्गों के उत्थान के लिए संसाधनों को बराबर तरीके से विभाजित किया जाना चाहिए। इससे समाज में न्याय बढ़ेगा तथा आर्थिक रूप से भी हम समृद्ध होंगे। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने विभाग के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पोस्टर मेकिंग से छात्राओं को समाज की वास्तविक समस्याओं को गहराई से समझने का मौका मिलता है। इस अवसर पर डॉ. ममता, रितु बजाज, डॉ. संगीता अरोड़ा, मीनू कोहली, चंद्रिका, डॉ. गगन, हरमनु, नवनीता, भावना व रिंकू उपस्थित थे। प्लानिंग फोरम की सचिव अक्षिता, ज्वाइंट सचिव अमन व सहायक सचिव खुशनूर ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भरपूर प्रयास किए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar