(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

सुखमनी साहिब के पाठ के साथ डिप्स स्कूल सुरानुस्सी में हुई नए सत्र की शुरूआत






जालंधर (प्रवीण) :- डिप्स स्कूल सुरानुस्सी में नए सत्र की शुरूआत हो चुकी है। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर डिप्स मैनेजमेंट की तरफ से सुखमनी साहिब के पाठ का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य तौर पर डिप्स चेन की वाइस चेयरपर्सन प्रीतिइंदर कौर शामिल हुई। रागी जत्थों ने कीर्तन किया और सरबत के भले के लिए प्रार्थना की। अरदास के बाद चौपाई साहिब जी का पाठ किया और सतनाम वाहेगुरू जी का जाप किया। सभी ने डिप्स चेन के संस्थापक और चेयरमेन स्वर्गीय गुरबचन सिंह को फूल अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी और उनका आर्शीवाद लिया। कीर्तन के बाद विद्यार्थियों और स्टाफ में प्रसाद वितरित किया गया। प्रिंसिपल रेणुका गुलेरिया ने सभी स्टाफ के सदस्यों और विद्यार्थियो को नए सत्र की शुरूआत पर बधाई देते हुए प्रार्थना की कि इस बार भी विद्यार्थी पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई कर बढ़िया अंक हासिल करें। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने कहा कि वह उम्मीद करते है जिस तरह से पिछले साल टीचर्स ने पूरी लगन और मेहनत के साथ बच्चों को शिक्षित किया उससे अधिक उत्साह के साथ वह इस साल करेगें। बच्चों को न केवल शैक्षिणक शिक्षा दी जाएगी बल्कि उन्हें नैतिक और सामाजिक मूल्य भी सिखाए जाएगें। सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने सभी विद्यार्थियो के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चों का यह साल खुशियों से भरा हो। वह बहुत कुछ नया सीखे जिससे वह अपने जीवन में आगे बढ़ कर और बढ़िया प्रदर्शन कर सकें। वही टीचर्स भी नई क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके बच्चों को शिक्षित करें।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar