(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी मेंलगाया ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार | के.एम.वी. की छात्राओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने से संबंधित जानकारी हासिल की |

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थियों ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी






जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थियों ने केएमवी कॉलेज द्वारा आयोजित ब्रेन स्ट्रोम आईटी यूफोरिया 2023 में प्रतिभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। कॉलेज के आईटी एवं कॉमर्स विभाग के 40 विद्यार्थियों ने 12 प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए 10 में पुरस्कार जीते। ग्रुप डांस,बिजनेस प्लान,आप की अदालत,एपिक वाल एवं  कोलोरील में एपीजे के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान, कोरियोग्राफी,कोडिंग,लोगोली में विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान एवं नेट सेवी में विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे इसी तरह कॉलेज की गरिमा एवं सम्मान को बनाए रखते हुए ना केवल सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ते रहें बल्कि शैक्षणिक गतिविधियों में भी अपनी श्रेष्ठता को बनाए रखें। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश देने के लिए उन्होंने कॉमर्स विभाग की प्राध्यापिका मैडम गरिमा अरोड़ा एवं कंप्यूटर साइंस विभाग की प्राध्यापिका मैडम पल्लवी मेहता के प्रयासों की भरपूर सराहना की तथा इसी तरह विद्यार्थियों को भविष्य में भी प्रेरित करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar