(Date : 05/May/2424)

(Date : 05/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

एचएमवी ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में करवाया स्वस्थ महिला स्वस्थ समाज विषय पर सेमिनार






जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर  के होम साइंस विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्वस्थ महिला स्वस्थ समाज विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। बतौर रिसोर्स पर्सन कपूर चाइल्ड केयर अस्पताल की सीनियर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा कपूर उपस्थित थी। डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा, आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर, डीन इनोवेशन एंड रिसर्च डॉ. अंजना भाटिया, इंचार्ज होम साईंस रितु बजाज एवं वंदना गुप्ता ने रिसोर्स पर्सन का स्वागत किया। नवरूप कौर, पंजाबी विभागाध्यक्षा ने इस अवसर पर कहा कि प्रत्येक महिला को अपनी सेहत संबंधी जरूरतों का ख्याल रखना चाहिए। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को अच्छे स्वास्थ्य एवं हाइजीन के प्रति जागरूक करना था। डॉ. पूजा ने सरवाइकल कैंसर की वैक्सीनेशन के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने युवा छात्राओं को अनीमिया व तनाव से बचने के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने स्वस्थ व अनुशासनात्मक डाइट प्लान के बारे में भी सलाह दी। सेशन के अंत में उन्होंने छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। वंदना गुप्ता ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar