(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी मेंलगाया ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार | के.एम.वी. की छात्राओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने से संबंधित जानकारी हासिल की |

सेंट सोल्जर ग्रुप ने गीता कॉलोनी में किया 35वें स्कूल का उद्घाटन






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- छात्रों को एक मज़बूत शिक्षा नींव देने और जन-जन तक शिक्षा पहुंचाने के मंतव्य से सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा अपनी 35वीं ब्रांच सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल की शुरुयात गीता कॉलोनी, मॉडल हाउस में हवन यज्ञ और फिटनेस एक्टिविटी के साथ की गई। जिसमें चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मुख्य रूप से उपस्थित हुए जिनका स्वागत एमडी शक्ति राज शर्मा, प्रिंसिपल गुरदीप कौर और स्टाफ मेंबर्स द्वारा किया गया। सभी ने मिलकर मंत्रोच्चारण के उपरान्त हवन यज्ञ में आहुतियां डाली और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और संस्था की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

चोपड़ा ने छात्रों को तिलक लगाए, मुँह मीठा करवा और स्टाफ मेंबर्स ने फूलों के साथ छात्रों का स्वागत किया। इसके अतिरिक्त छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की फिटनेस एक्टिविटीज का आयोजन किया गया जिनका छात्रों ने खूब आनंद उठाया। अगर इस स्कूल की खासियत की बात की जाये तो सबसे पहले छात्रों को शिक्षा देने के लिए पूर्णरूप योग्य और आधुनिक तकनीकों से जानकर अध्यापक और स्टाफ मेंबर्स हैं और पूरी तरह से एयर कंडीशनर क्लासरूम, हाई-टेक बिल्डिंग, हर बच्चे पर उचित ध्यान दिया जाएगा। छात्रों की ट्रांसपोरशन के डीलक्स बसों उपलब्ध हैं।

चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने कहा कि संस्था हमेशा छात्रों के साथ उन्हें पढाई के प्रति हर प्रकार की सुविधा प्रदान की जाएगी। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने बताया कि प्रिंसिपल गुरदीप कौर की योग्य अगवाई में इन फैसिलिटीज के साथ अन्य बहुत सी सुविधाऐं छात्रों को प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कूल में छात्रों की रजिस्ट्रेशन/एडमिशन शुरू हो चुकी है और शहरवासियों का भरपूर रिस्पॉन्स मिल रहा है जिसमें 250 से अधिक इस सैशन में रजिस्ट्रेशन/एडमिशन हो चुकी हैं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar