(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी मेंलगाया ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार | के.एम.वी. की छात्राओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने से संबंधित जानकारी हासिल की |

आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ कर बना रही है अपनी पहचानः डिप्स प्रिंसिपल डॉ. रवि सिद्धू






जालंधर (प्रवीण) :- आज के समय में महिलाओं ने अपने हौंसले और टेलेंट से साबित कर दिया है कि वह किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं है। महिलाओं के इसी जज्बे को सलाम करते हुए और जीवन के विभिन्न पड़ावों में उनकी भूमिकाओं के बारे में जानकारी देते हुए डिप्स आईएमटी में विश्व महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों जैसे डॉक्टर, शेफ, बिजनेस वुमैन, एयर होस्टेस, टीचर, फैशन डिजाइनर आदि के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने पीपीटी के माध्यम से बताया कि इस पुरूष प्रधान देश में अपनी बात रखना और अपनी पहचान बनाना बहुत ही मुश्किल काम है लेकिन समय के साथ महिलाओं ने अपनी काबलियत से समाज की दशा और दिशा को बदल दिया है। घर की चार दीवारी में रहते हुए भी आज महिला अपना रोजगार शुरू कर खुद को आर्थिक तौर पर सक्षम बना सकती है। हम महिलाओं को हमेशा एक दूसरे का साथ देना चाहिए न कि एक-दूसरे से हीन भावना रखनी चाहिए। प्रिंसिपल डॉ. रवि सिद्धू ने कहा कि आज हम अपने चारों ओर नजर दौड़ाएं तो हमें बहुत सारी प्रतिभाशाली लड़कियां नजर आएगीं जिन्होंने अपने दम पर समाज से हटकर अपनी पहचान बनाई है। आज पूरा देश उनका नाम लेता है उन्हें सम्मान की द्दष्टि से देखता है। डिप्स चेन की सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि एक शिक्षक होने के नाते हमारा पहला फर्ज है कि पुरूषों को महिलाओं का सम्मान और हमेशा साथ देना सीखना चाहिए। इसके साथ ही लड़कियो को अपने हको और जुर्म के प्रति आवाज उठाने के लिए मजबूत बनाना चाहिए ताकि वह अपनी जिदंगी को खुल कर जी सके और उड़ान की नई ऊंचाई को हासिल कर सकें। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar