(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

एचएमवी के महिला सशक्तिकरण सैल ने मनाया महिला दिवस






जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर  के महिला सशक्तिकरण सैल द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन की अध्यक्षता में महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन डॉ. तान्या सोही, सहायक प्रोफेसर अंग्रेकाी, राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने डिजिटल : इनोवेशन एंड टेक्नॉलजी फॉर जेंडर इक्वालिटी विषय पर छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सशक्त महिला ही सशक्त देश का निर्माण कर सकती है। अत: महिलाओं के सशक्तिकरण से देश सशक्त बनता है। कार्यक्रम में राजनीति शास्त्र आनर्स की छात्रा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए जिससे यह स्पष्ट हो गया कि एचएमवी निश्चय ही महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यरत है तथा छात्राओं को भरपूर अवसर प्रदान किए जाते हैं।

मानवी शर्मा ने महिलाओं से संबंधित कानूनों पर चर्चा की तथा इन कानूनों की कमियों के बारे में भी बताया। रिसोर्स पर्सन डॉ. तान्या सोही ने ऑनलाइन मोड पर छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने अनुभवों, डर को रिकार्ड  करने के महत्त्व पर बात की। उन्होंने धार्मिक कहानियों का उदाहरण दिया जिनमें मेदुसा, पंडोरा, ईव, सीता व द्रोपदी की कहानियां शामिल थी। उन्होंने कहा कि इन कहानियों को लेखकों जैसे मार्गरेट इटवुड व चित्रा बैनर्जी दीवाकरूनी द्वारा दोबारा लिखा जा रहा है। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमनीता सैनी शारदा व प्रोतिमा मंडेर के संरक्षण में हुआ। डॉ. रमनीता सैनी शारदा ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar