(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी मेंलगाया ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार | के.एम.वी. की छात्राओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने से संबंधित जानकारी हासिल की |

एचएमवी ने मनाया नेशनल साइंस डे






जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की सी.वी. रमन सोसाइटी की ओर से पीएससीएसटी, एनसीटीएससी, डीएसटी तथा भारत सरकार के संयुक्त तत्त्वावधान में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देश में नैशनल साइंस डे का आयोजन किया गया। इस समारोह की थीम ‘ग्लोबल साइंस फॉर ग्लोबल वैलबींग’ थी। मुख्यातिथि के तौर पर पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला की डायरेक्टर डॉ. नीलिमा जैरथ उपस्थित थी। समारोह का आरम्भ ज्योति प्रज्ज्वलन व डीएवी गान से हुआ। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने डॉ. नीलिमा का ग्रीन प्लांटर भेंट कर स्वागत किया। सी.वी. रमन साइंस सोसाइटी की इंचार्ज तथा डीन साइंस डॉ. नीलम शर्मा ने भी उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि नैशनल साइंस डे क्यों मनाया जाता है तथा सी.वी. रमन साइंस सोसाइटी की कार्यप्रणाली पर भी प्रकाश डाला। डा. नीलिमा जैरथ ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि भारत ने नेशनल साइंस डे मनाने के लिए ‘ग्लोबल साइंस फॉर ग्लोबल वैलनेस’ थीम चुना है। उन्होंने कहा कि वैलनेस को हैप्पीनेस इंडैक्स से मापा जाता है। उन्होंने ससटेनेबल विकास के लक्ष्यों पर भी चर्चा की। इस खास दिन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था। जिनमें साइंस स्ट्रीम की बीएससी तथा एमएससी की छात्राओं ने भाग लिया। क्विका प्रतियोगिता में एम.एस.सी. कैमिस्ट्री की छात्राओं कृतिका, राशी व नीशिका की टीम ने प्रथम पुरस्कार जीता। क्विज का संचालन डॉ. साक्षी एवं डॉ. वंदना ने किया।

प्लांट वैराइटी शो में छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया तथा विभिन्न औषधीय तथा ओरनामेंटल पौधे प्रदर्शित किए। प्लांट वैराइटी शो के इंचार्ज डॉ. नीतिका कपूर, रमनदीप कौर तथा डॉ. शुचि थे। निर्णायकगण की भूमिका डॉ. नीतिका, डॉ. राखी मेहता व रमनदीप कौर ने निभाई। सकलेंट वर्ग में बीएससी (बायोटेक) की छात्रा जसलीन कौर ने प्रथम पुरस्कार जीता। ओरनामेंटल वर्ग में बीएससी मेडिकल की छात्रा याशिका अरोड़ा ने प्रथम पुरस्कार जीता। औषधीय वर्ग में बीएससी मेडिकल की छात्रा जाह्ववी ने प्रथम पुरस्कार जीता। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने साइंस विभाग के प्रयास की सराहना की तथा साइंस के क्षेत्र में कार्य करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। इस समारोह का उद्देश्य छात्राओं को अपनी वैज्ञानिक योग्यताओं को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर छात्राओं के लिए नाइट स्काई वॉच का भी आयोजन किया जाएगा। कालेज की इनोवेशन काउंसिल द्वारा स्टार्ट अप एच.एम.वी. मिशन हरियाली भी लांच किया गया। इसके अन्तर्गत छात्राओं द्वारा इको-फ्रैंडली प्लांटर बनाए जाएंगे। डीन अकादमिक तथा जूलॉजी विभागाध्यक्षा डॉ. सीमा मरवाहा ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। इवेंट कोआर्डिनेटर डॉ. अंजना भाटिया ने बताया कि एच.एम.वी. का साइंस विभाग विज्ञान में महिलाओं की प्रतिभागिता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस अवसर पर श्रीमती सलोनी शर्मा, डॉ. जतिंदर कुमार, डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ. गगनदीप, दीपशिखा, सुशील कुमार, सुमित कुमार, डॉ. दीपाली, डॉ. सिम्मी, हरप्रीत कौर, रवि कुमार, डॉ. गौरव, तनीषा व दीक्षा भी उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar