(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में फेयरवेल पार्टी का आयोजन | सीटी यूनिवर्सिटी ने सीटीयू मॉडल यूनाइटेड नेशंस (सीटीयू एमयूएन) 2024 की मेजबानी | एच.एम.वी. में रेजिडेंट स्कालर्स के लिए फेयरवैल पार्टी का आयोजन | सेंट सोल्जर को-एजुकेशन कॉलेज, जालंधर के छात्र ने पूरे एशिया में चमकाया ग्रुप का नाम | सीबीएसई की ओर से दो दिवसीय वर्कशाप में दी ट्रेनिंग |

एचएमवी में लोक मंच पंजाब की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन






जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर परिसर में लोक मंच पंजाब की ओर से तीन सुप्रसिद्ध साहित्यकारों को सम्मानित करने के लिए समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिरोमणि कहानीकार वरियाम सिंह संधु को अपनी आवाज पुरस्कार-2022, विख्यात कवि मदन वीरा को काव्यलोक पुरस्कार-2022 एवं सुखविन्दर अमृत को अपनी आवाका महिला पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपनी आवाका पुरस्कारों में एक-एक लाख रुपए नकद राशि तथा सम्मान चिन्ह शामिल थे तथा काव्य लोक पुरस्कार में 31 हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पुरस्कार में मुख्यातिथि पदम डॉ. सुरजीत पातर एवं प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन एवं लोक मंच पंजाब के चेयरमैन डॉ. लखविंदर सिंह जोहल उपस्थित रहे। इस समागम का आयोजन पंजाबी विभागाध्यक्षा नवरूप के प्रयत्नों के फलस्वरूप किया गया।

समागम का संचालन कुलजीत कौर ने किया। लोक मंच पंजाब के प्रधान डॉ. हरजिन्दर सिंह अटवाल ने बताया कि इस समागम का आयोजन गणमान्य सदस्यों को सम्मानित करने हेतु किया गया है। इस अवसर पर डॉ. बलदेव सिंह धारीवाल, ढाहा ईनाम प्राप्तकत्र्ता बलविन्दर सिंह गरेवाल, नवरूप ने सम्मानित लेखकों के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए। सम्मान पत्र डॉ. वीना अरोड़ा, डॉ. संदीप कौर ने वचन किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने अपने वक्तव्य में सम्मान प्राप्तकत्र्ता विख्यात व्यकितत्वों को हार्दिक बधाई दी एवं लोक मंच पंजाब के प्रयत्नों व आयोजन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने पंजाबी विभाग की ओर से किए गए इस आयोजन हेतु उन्हें बधाई दी। इस समागम में अन्य सुप्रसिद्ध व्यक्तित्व-आत्म प्रकाश सिंह, सुरिन्दर सैनी, दीपक बाली, संतोख सिंह रंधावा, सतनाम सिंह चाना, डॉ. राममूर्ति, राकेश शान्तिदूत, जतिंदर हांस, हरीश अग्रवाल सहित छात्राओं एवं विद्वजनों ने सहभागिता की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar