(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में फेयरवेल पार्टी का आयोजन | सीटी यूनिवर्सिटी ने सीटीयू मॉडल यूनाइटेड नेशंस (सीटीयू एमयूएन) 2024 की मेजबानी | एच.एम.वी. में रेजिडेंट स्कालर्स के लिए फेयरवैल पार्टी का आयोजन | सेंट सोल्जर को-एजुकेशन कॉलेज, जालंधर के छात्र ने पूरे एशिया में चमकाया ग्रुप का नाम | सीबीएसई की ओर से दो दिवसीय वर्कशाप में दी ट्रेनिंग |

सेंट सोल्जर के छात्रों ने पिंगला घर के बच्चों संग खेली होली






फूलों से होली मनाकर दिया सुरक्षित और पानी बचाने का संदेश

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन द्वारा होली का त्यौहार पिंगलाघर के स्पैशल बच्चों और वृद्धों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रुप की वाईस चेयरपरसन संगीता चोपड़ा, प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। पिंगलाघर के बच्चों और सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज के छात्रों ने गुलाब, गेंदे के पीले और लाल फूलों से एक दूसरे के संग होली खेलते हुए सुरक्षित, पानी की बचत और पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दिया।

ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन चोपड़ा ने बच्चों को फल देते हुए कहा कि हम सब को भेदभाव से ऊपर उठकर सभी पर्व मिलकर मानाने चाहिए। उन्होंने सभी के माथे पर तिलक लगाया और बच्चों का मुँह मीठा करवाकर होली की बधाई दी। अंत में उन्होंने पिंगलाघर में रह रहे सभी बेसहारा बच्चों के जीवन में भी रंग भरे रहने की कामना की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar