(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

बी. बी. के. डी. ए. वी. कॉलेज फॉर विमेन में सात दिवसीय एन.एस.एस. कैम्प के समापन समारोह का आयोजन






अमृतसर (प्रतीक) :- बी. बी. के. डी. ए. वी. कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर में सात दिवसीय एन.एस.एस. कैम्प के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रो. राजेश कुमार, एन.एस.एस. को-आर्डिनेटर एण्ड डीन फैकल्टी ऑफ सांईसिज, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय ने मुख्य अतिथि के रुप में भाग लिया।

प्रिंसीपल डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने अपने स्वागत सम्बोधन में कहा कि बी. बी. के. डी. ए. वी. कॉलेज समाज सेवा में सदैव अग्रणी रहा है और यह छात्राओं को व्यक्तिगत तथा सामूहिक रुप से आगे बढ़ने में सदैव सहायता करता है। एन.एस.एस. की गतिविधियां छात्राओं में लीडरशिप, बहादुरी तथा जीवन के विविध क्षेत्रों के विषय में ज्ञान उपलब्ध करवाती हैं।

उन्होंने प्रो. सुरभि सेठी तथा डॉ. निधि अग्रवाल, एन.एस.एस. प्रोग्राम अफसर तथा उनकी टीम को सफल कैंप के आयोजन के लिए किए गए कठिन परिश्रम हेतु बधाई दी। मुख्य अतिथि प्रो. राजेश कुमार ने वालंटीयर्ज को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक व्यक्ति की भलाई, समाज की भलाई पर निर्भर करती है और एन.एस.एस. की टीम समूचे समाज के कल्याण के लिए कार्य करती है। कार्यक्रम के अंत में मिस दीया चोपड़ा, प्रेजिडेण्ट एन.एस.एस. युनिट ने कैम्प में की गई गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी, तत्पश्चात् एन.एस.एस. कैम्प लगाने वाली छात्राओं को सर्टिफिकेट, बैज और मैडल प्रदान किए गए। मिस दीया चोपड़ा को बैस्ट कैम्पर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. अनीता नरेन्द्र, डीन कम्युनिटी सर्विसिज ने कुशल मंच संचालन किया। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar