(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

के.एम.वी. ने अंतर्राष्ट्रीय संगीत फेस्टिवल में सितार वादन के साथ धाक जमाई






प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस विशेष उपलब्धि के लिए किया सम्मानित

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ परफॉर्मिंग आर्टस में संगीत वादन में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत वीरेंद्र सिंह चन्ना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साउथ अफ्रीका इंडो क्लासिकल अकादमी, साउथ अफ्रीका में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगीत गोष्ठियों में अपने सितार वादन के कौशल के साथ धाक जमाते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया. अपनी इस फेरी के दौरान वरिंदर सिंह ने साउथ अफ्रीका तथा वियतनाम के विभिन्न शहरों में अपने प्रभावशाली सितार वादन के साथ विदेशों में भारतीय शास्त्रीय संगीत का परचम लहराते हुए खूब  वाह-वाही एकत्र की.  विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने वीरेंद्र सिंह को उनकी इस विशेष उपलब्धि पर मुबारकबाद देते हुए कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से जहां देश भारत के महान शास्त्रीय संगीत को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाया जा सकता है वहीं साथ ही इन अंतरराष्ट्रीय मंचों पर होते आदान-प्रदान से प्राप्त ज्ञान अध्यापक अपने विद्यार्थियों के साथ बांटकर उनके करियर में उचित पथ प्रदर्शन कर सकते हैं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar