(Date : 04/May/2424)

(Date : 04/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

सेंट सोल्जर छात्रों ने प्राप्त की अंतरिक्ष की जानकारी






जालंधर (अजय छाबड़ा) :-  सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल द्वारा छात्रों को अंतरिक्ष के बारे में जानकारी देने के लिए किंडरगार्टन के लिए छात्रों में "लाइफ ऑफ़ एस्ट्रोनॉट्स" एक्टिविटी करवाई गई। जिसमें प्रिंसिपल समीर के दिशा निर्देशों पर दिवांशी, तन्वी, खुशकिरत, मनप्रीत, सिया, कुलवीर सिंह, मनदीप, निशान, नक्श, तिशा, आर्यन, मनराज आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने राकेट, अंतरिक्ष सूट्स, अंतरिक्ष भोजन, ग्रहों, आदि के मॉडल, पोस्टर्स आदि अध्यापकों की मदद से तैयार किये। प्रिंसिपल समीर ने छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि एक अंतरिक्ष यात्री को बाहरी अंतरिक्ष में यात्रा करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाता है।

अंतरिक्ष यान में सवार अंतरिक्ष यात्रियों की अलग-अलग जिम्मेदारियां हो सकती हैं। आमतौर पर एक कमांडर होता है जो मिशन और एक पायलट का नेतृत्व करता है। अन्य पदों में फ़्लाइट इंजीनियर, पेलोड कमांडर, मिशन विशेषज्ञ और विज्ञान पायलट शामिल हो सकते हैं। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए छात्रों को भविष्य के लिए शुभ कामनाऐं दीं और छात्रों को भविष्य में एस्ट्रोनॉट बन देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar