(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के 3 विद्यार्थियों को INDIAN ART FAIR अटेंड करने के लिए मिला NATIONAL TRAVEL GRANT






जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ अप्लाइड आर्ट्स के 3 विद्यार्थियों MFA 4th समैस्टर के कुंज अरोड़ा,BFA 6th समैस्टर की जाह्रवी एवं BFA 2nd समैस्टर के तेगवीर को अपनी कलात्मक प्रतिभा का परचम फहराने के लिए पंजाब ललित अकादमी चंडीगढ़ की तरफ से नेशनल आर्ट फेयर अटेंड करने के लिए नेशनल ट्रैवल ग्रांट के लिए चुना गया, ये ग्रांट विद्यार्थियों को समसामयिक कलात्मक कार्यों को समझने के लिए दी जाती है।ये विद्यार्थी नई दिल्ली में 9 से 12 फरवरी तक लगने वाले आर्ट फेयर में भाग लेते हुए राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों का ना केवल कला कार्य देखेंगे बल्कि उनकी काम पर आधारित Synopsis एवं फोटोग्राफिक डॉक्यूमेंटेशन भी बनाएंगे। यह तीनों विद्यार्थी कला फेयर के अपने अनुभवों को ऑडियो विजुअल प्रेजेंटेशन के माध्यम से भी प्रस्तुत करेंगे। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी उन्होंने उन्होंने कहा कि पूरे देश से सिर्फ 20 विद्यार्थी ही इस ग्रांट के लिए चुने गए हैं जिसमें से 3 विद्यार्थी एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के हीं हैं। विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि पर उन्होंने एप्लाईड आर्ट्स विभाग के अध्यक्ष अनिल गुप्ता के प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें निरंतर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar