(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

डिप्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन को मिला रेगुलर एनएसएस यूनिट






जालंधर (प्रवीण) :- डिप्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन रड़ा मोड़ में विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए न केवल उन्हें टीचर्स द्वारा उच्च शिक्षा दी जाती है बल्कि विभिन्न सोशल गतिविधियों के माध्यम से उन्हें एक बेहतरीन इंसान बनाने की भी कोशिश की जाती है। प्रिंसिपल डॉ. ज्योति गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के नेशनल सर्विस स्कीम प्रोग्राम कोर्डिनेटर  द्वारा कॉलेज को एनएसएस का रेगुलर युनट दे दिया गया। कॉलेज में एनएसएस की शुरूआत 2018 में हुई थी। जिसके बाद क्लब इंचार्ज प्रोफेसर रूपा और हरविंदर सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न तरह की गतिविधियां जैसे कि पौधारोपण, ब्लड डोनेशन, जेंडर समानता, महिला सशक्तिकरण पर सेमिनार, सफाई अभियान आदि गतिविधियां करवाई गई। कॉलेज विद्यार्थियों और स्टाफ की अनथक मेहनत को देखकर ही कॉलेज को यह रेगुलर यूनिट दिया गया है। प्रिंसिपल डॉ.ज्योति गुप्ता ने कहा कि यह कॉलेज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण बात है। इससे विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्मय से हम जीवन के नैतिक मूल्यों, अनुशासन, सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारी की भावना के बारे में सिखाया जा सकता है। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कॉलेज प्रिंसिपल, स्टाफ और विद्यार्थियों को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि एनएसएस न केवल विद्यार्थियों के लिए की शिक्षा बल्कि आने वाले जीवन में काफी महत्वपूर्ण साबित होती है। इससे विद्यार्थियों में देश भक्ति की भावना पैदा होती है। इससे मिलने वाले सर्टीफिकेट विद्यार्थियों के लिए विभिन्न तरह की प्रतिभागी परीक्षाओं में बहुत ही फायदेमंद होती है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar