(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में फेयरवेल पार्टी का आयोजन | सीटी यूनिवर्सिटी ने सीटीयू मॉडल यूनाइटेड नेशंस (सीटीयू एमयूएन) 2024 की मेजबानी | एच.एम.वी. में रेजिडेंट स्कालर्स के लिए फेयरवैल पार्टी का आयोजन | सेंट सोल्जर को-एजुकेशन कॉलेज, जालंधर के छात्र ने पूरे एशिया में चमकाया ग्रुप का नाम | सीबीएसई की ओर से दो दिवसीय वर्कशाप में दी ट्रेनिंग |

लायंस क्लब जालंधर ने किए तीन मेघा सर्विस प्रोजेक्ट






जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने  प्रधान सुरेंद्र कौर चौधरी, व प्रोजेक्ट डायरेक्टर पूर्व प्रधान के ऐल साहनी  की रहनुमाई में सेवा के प्रोजेक्टों की लड़ी को आगे बढ़ाते हूए लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में एक आर्थिक रूप से कमजोर  परिवार की कन्या की शादी के लिए जरूरत का सामान भेंट किया। जिस में  सिलाई मशीन, टेबल फैन,   रज़ाई, कपड़े, राशन, बर्तन आदि शामिल हैं। दूसरा प्रोजेक्ट एक जरूरतमंद परिवार के बच्चों को पढ़ाई करने के लिए वैटरी ईनवर्टर भेंट किए। लांयन केवल चौधरी व जे जे मल्होत्रा ने इस प्रोजेक्ट में सहयोग किया। तीसरा प्रोजेक्ट एक  ऐस डी कालेज की छात्रा की फीस अदा की ।इस प्रोजेक्ट की मुख्य मेहमान मेडम जनक कुन्द्रा थी, उन्होने क्लब की भरपूर प्रसंसा करते हुए कहा कि यह क्लब समाज व मानवता की सेवा के प्रोजेक्ट लगातार कर रहा है ।सुरेंद्र कौर ने कहा कि लायंस क्लब जालंधर प्रसिद्ध समाज सेवक के ऐल साहनी की प्रेरणा व कोशिशों से  लगातार सेवा के कार्य कर रहा है, जैसे कि  जरूरतमंद लड़कियों की शादी का सामान,जरूरतमंद परिवारों को राशन व कालेज के बच्चों को  छात्रवृत्ति बगैरह पिछले 50 वर्ष से देता आ रहा है। इस दौरान सदस्यों ने कन्या को सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। सचिव मल्होत्रा ने मुख्य मेहमान व सभी आऐ हूए सदस्यों का धन्यवाद किया। इस मौके पर मुख्य मेहमान जनक कुन्द्रा ,सचिव अश्विनी मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष अरुण वशिष्ट, पूर्व प्रधान  जी डी कुन्द्रा, राजेन्द्र पाल सिंह बहल, सीनियर उप प्रधान मनीष चोपड़ा,मीडिया कोआर्डिनेटर जगन नाथ सैनी, सीनियर लांयन सदस्य ऐम ऐल गुप्ता, हर्षवर्धन शर्मा, गुलशन अरोड़ा ,ऐ के बहल, दया कृष्ण छाबड़ा, सेवा सिंह, खुशपाल सिंह, डाक्टर अमरजीत सैनी, गुरदीप सिंह व अन्य सदस्य मौजूद थे ।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar