(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में फेयरवेल पार्टी का आयोजन | सीटी यूनिवर्सिटी ने सीटीयू मॉडल यूनाइटेड नेशंस (सीटीयू एमयूएन) 2024 की मेजबानी | एच.एम.वी. में रेजिडेंट स्कालर्स के लिए फेयरवैल पार्टी का आयोजन | सेंट सोल्जर को-एजुकेशन कॉलेज, जालंधर के छात्र ने पूरे एशिया में चमकाया ग्रुप का नाम | सीबीएसई की ओर से दो दिवसीय वर्कशाप में दी ट्रेनिंग |

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने पी ऐफ ऐ में गायों को गुड़ व चारा खिलाया और घायल पशु पक्षियों के लिए दिया अंशदान






जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान संजीव गंभीर व रीजन चेयरपर्सन केवल शर्मा की अगुवाई में सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए पुलिस लांईन  पी ऐफ ऐ गौशाला में गांयों को गुड़ व चारा खिलाया और घायल पशु पक्षियों के लिए अंशदान दिया। इस प्रोजेक्ट में दीपक राय ग्रोबर ने सहयोग किया। शर्मा ने कहा कि हर इंसान को प्रभु के बनाए हुए बेजुबान पशु पक्षियों का ख्याल रखना चाहिए। हमारा अलायंस क्लब समर्पण प्रधान संजीव गंभीर की अगुवाई में लगातार मानवता और समाज की सेवा के साथ साथ  पशु पक्षियों के लिए भी कोई ना कोई सर्विस प्रोजेक्ट करता आ रहा है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष पी के गर्ग, पीआरओ जय देव मल्होत्रा, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ जगन नाथ सैनी, डिस्ट्रिक्ट कोहिनूर जी डी कुन्द्रा, ईंटरनेशनल चेयरपर्सन एन के महेंद्रू, दया कृष्ण छाबड़ा, ऐम ऐल गुप्ता, नरेंद्र शर्मा, ऐ के बहल व सेवा सिंह मौके पर मौजूद थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar