(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर का विद्यार्थी कुंज अरोड़ा बैस्ट प्राइज़ इन फोटोग्राफी के लिए सम्मानित






जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के PG डिपार्टमेंट ऑफ़ एप्लाइड आर्ट्स के प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों ने पंजाब प्रेस क्लब द्वारा विरसा विहार में आयोजित फोटोग्राफी प्रदर्शनी मैं न केवल प्रतिभागिता कि बल्कि श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सम्मान भी हासिल किया। एप्लाइड आर्ट्स विभाग के एम.एफ.ए.4th समैस्टर के विद्यार्थी कुंज अरोड़ा को बैस्ट प्राइज़ इन फोटोग्राफी के साथ दस हजार रुपए नकद पुरस्कार राशि तथा BFA 8th समैस्टर की छात्रा तरन्नुम गुप्ता को फोटोग्राफी में विशेष पुरस्कार के रुप में 1000 रूपये मिले। फोटोग्राफी की इस प्रदर्शनी में एप्लाइड आर्ट्स विभाग के अध्यक्ष अनिल गुप्ता विक्रम सिंह एवं मैडम अनुप्रीत कौर ने भी प्रतिभागता की। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने श्रेष्ठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी लगातार मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar