(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

डिप्स स्कूल में नन्हे मुन्हें बच्चों ने दोस्तों के साथ मनाई हेल्दी रेसपी






जालंधर (प्रवीण) :- बच्चों की सेहतमंद भोजन के प्रति रूचि बढ़ाने डिप्स स्कूल अर्बन एस्टेट में कुकिंग विदाउट फायर गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान छोटे बच्चे शेफ ड्रेस में तैयार होकर रंग-बिरंगी कैप और एप्रन पहन कर स्कूल पहुंचे और दोस्तों, टीचर्स के साथ मिलकर चॉकलेट बाल, नारियल के लड्डू, भेलपूरी, मिल्क शेक, सेडवीच और नींबू पानी बनाया। टीचर्स ने बच्चों को किचन में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न चीजों के बारे में जानकारी दी और बताया कि हम किस तरह से इनका इस्तेमाल कर सकते है। उन्होंने बताया कि किस तरह से वह घर पर बनी हेल्दी चीजों का सेवन करके खुद को मजबूत बना सकते है और जंक फूड से दूर रह सकते है। बच्चों को समझाया गया कि चॉकलेट हर किसी को पसंद होती है लेकिन इसे ज्यादा खाने से हमारे दांत खराब होते है इसलिए हमें इनका एक तय सीमा तक ही इस्तेमाल करना चाहिए। डिशेज बनाने के बाद बच्चों ने टीचर्स और दोस्तों के साथ मिलकर इनका सेवन कर एंजॉय किया। प्रिंसिपल मीनाक्षी मेहता ने कहा कि इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों में कल्पना और रचनात्मकता बढ़ती है। बिना आग के वह विभिन्न तरह की डिशेज बनाना सीखते है ताकि जब पेरेंट्स पास न हो तो वह खुद अपने लिए कुछ हेल्दी बना सके। सभी बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ शेफ की भूमिका अदा की जो कि काफी सरहानीय है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar