(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

सेंट सोल्जर ने मनाया फ्रूट फेस्ट, जाना फलों का महत्व






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- बिमारियों से दूर रहने के लिए छात्रों को ज्यादा से ज्यादा फ्रूट्स खाने के लिए प्रेरित करने के मन्तव् से सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज, फ्रेंड्स कॉलोनी में फ्रूटस फेस्ट का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह के दिशा निर्देशों पर नन्हें छात्रों अनमोल, राशिका, रिदम्प्रीत, दृष्टि, कार्तिक, एंजेल, दीपक, कार्तिक, श्रीशांत, आराध्या, हविश, सुखसिमृत, आदित्या, मनकीरत, आदित्या, युवान, आरुषि, गुरशीन, रेहान आदि आम, सेब पाइनएप्पल, चीकू, केले, संतरा, तरबूज,सेब, अंगूर आदि फल बनकर संस्था में आये।

छात्रों को अध्यापकों द्वारा भिन्न भिन्न प्रकार के फलों जैसे सेब, केले, अमरूद, अंगूर, संतरा, पपीता, चीकू, अनार आदि से मिलने वाले भिन्न भिन्न प्रकार के विटामिनज़, आयरनज़ आदि की जानकारी दी गई वही फलों का सेवन ज्यादा करने के फायदे के बारे में भी बताया गया। प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह ने छात्रों को फलों को मिलकर बाँट कर खाने को कहा। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि स्कूल की ओर से पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को शरीरक तौर पर भी फिट रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए जागरूक करना था। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar