(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी मेंलगाया ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार | के.एम.वी. की छात्राओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने से संबंधित जानकारी हासिल की |

डी.ए.वी. कॉलेज जालन्धर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के‌ उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओं का आयोजन






जालंधर (अरोड़ा) :- डी.ए.वी. कॉलेज‌ की एन.एस.एस. इकाई ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया। इस अवसर पर‌ भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता तथा‌ स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ राजेश कुमार‌ ने‌ विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम का आरम्भ प्राचार्य के स्वागत के बाद सामूहिक शपथ के साथ हुआ,जिसमें  प्राचार्य और संकाय सदस्यों सहित 50 स्वयंसेवक छात्र/छात्राओं ने जाति,धर्म और‌ प्रलोभन से ऊपर उठकर निष्पक्ष मतदान की शपथ ली। प्राचार्य डॉ राजेश कुमार‌ ने इस दिन के महत्त्व से‌ अवगत करवाते हुए कहा कि यह दिन हर‌ वर्ष अपने‌ मताधिकार के‌ प्रति जागरूक होने तथा वयस्कों और‌ युवा पीढ़ी को मतदान के प्रति‌ प्रोत्साहन देने के लिए मनाया जाता है। अतएव अच्छे नेतृत्व को आगे‌ लाने‌ के‌ लिए सभी को लोकतन्त्र में मतदान रूपी अधिकार‌ का‌ प्रयोग करना चाहिए। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मण्डल की भूमिका डॉ प्रदीप कौर और डॉ गुरजीत ने निभाई। कॉलेज प्राचार्य ने‌ तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय‌ और‌ तृतीय पुरस्कार के विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम में प्रो. ऋतु तलवाड़, प्रो. किरणदीप, प्रो. गीतिका‌, प्रो. मनप्रीत, प्रो. हिना विशेष रूप से उपस्थित रहे, अन्त में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विवेक ने धन्यवाद ज्ञापित‌ किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar