(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में फेयरवेल पार्टी का आयोजन | सीटी यूनिवर्सिटी ने सीटीयू मॉडल यूनाइटेड नेशंस (सीटीयू एमयूएन) 2024 की मेजबानी | एच.एम.वी. में रेजिडेंट स्कालर्स के लिए फेयरवैल पार्टी का आयोजन | सेंट सोल्जर को-एजुकेशन कॉलेज, जालंधर के छात्र ने पूरे एशिया में चमकाया ग्रुप का नाम | सीबीएसई की ओर से दो दिवसीय वर्कशाप में दी ट्रेनिंग |

के.एम.वी. में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर फहराया गया तिरंगा






जालंधर (अजय) - भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, में भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी द्वारा तिरंगा फहराया गया. एन.सी.सी. कैडेट्स, फैकल्टी तथा हॉस्टल स्टाफ की मौजूदगी में राष्ट्रीय गीत तथा वंदे मातरम की धुनों में यह रस्म अदा की गई।

इस अवसर पर संबोधित होते हुए मैडम प्रिंसिपल ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा भारतीय संविधान द्वारा दर्शाए गए मार्ग अनुसार निरंतर प्रयत्नशील रहते हुए देश के विकास में अपना योगदान डालने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने मौलिक अधिकारों की बात करते हुए प्रत्येक को अपने मौलिक कर्तव्यों का सच्चे मन से पालन करने के लिए कहा। गणतंत्र दिवस के इस जश्न को बहादुर सैनिकों तथा शूरवीर योद्धाओं के द्वारा दी गई कुर्बानियों को समर्पित करते हुए उन्होंने देश की आज़ादी की जंग में अपनी जान न्योछावर करने वाले दिलेर देशवासियों को भी याद किया और कहा कि इन महान  योद्धाओं की सोच पर पहरा देते हुए देश के विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर निरंतर सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ते रहना ही  उनको  सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके अलावा डॉ. द्विवेदी ने समय-समय पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के एन.सी.सी. कैंप्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले 7 एन.सी.सी. कैडेट्स को सम्मानित किया। 

इन कैडेट्स में सीनियर अंडर अफसर वजिंदर कौर को ओवरआल बेस्ट कैडेट 2022-23, अंडर अफसर श्रुति सिंह को ओवरऑल बेस्ट परफॉरमेंस और बेस्ट कैडेट 2022-23, अंडर ऑफसर श्रुति करवाल को डी.जी. कमेंडेशन कार्ड, बेस्ट इन कल्चर एंड ड्रिल, सार्जेंट विनाक्षी चौधरी को सभी एन.सी.सी. गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ भागीदारी  तथा सार्जेंट श्वेता राणा को सर्वश्रेष्ठ कमांड और गार्ड ऑफ ऑनर में चयन, सार्जेंट भूमि चड्ढा को प्री आर.डी.सी. कैंप 2022-23 में अधिकतम संख्या में भाग लेने  तथा अंडर अफसर यशिका शर्मा को थल सैनिक कैंप 2022-23 में भाग लेने पर पुरस्कृत किया गया। मैडम प्रिंसिपल ने सम्मान प्राप्त करने वाले सभी कैडेट्स को मुबारकबाद देते हुए इस प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए समूह आयोजक मंडल को मुबारकबाद दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar