(Date : 05/May/2424)

(Date : 05/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

डी.ए.वी. कॉलेज के छात्राओं ने के. एल. सहगल की पुण्यतिथि पर संगीतमय श्रद्धांजलि दी






जालंधर (अरोड़ा) :- समूह विश्व में भारतीय क्लासिकल संगीत के महान गायक तथा फिल्म अभिनेता कुन्दन लाल सहगल की पुण्यतिथि पर अलग-अलग ढंग से मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में के. एल. सहगल मेमोरियल ट्रस्ट जालंधर द्वारा उनकी 76वीं पुण्यतिथि के पर एक संगीतमय शाम का आयोजन किया गया। जिसमें भिन्न-भिन्न शैक्षिक संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा संगीतमय तथा थीएट्रिकल प्रस्तुतियों के माध्यम से महान विभूति को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस समारोह में डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर के बी.जे.एम.सी- भाग प्रथम के छात्र ऐज़ी शैरीआ तथा बारहवीं (आर्ट्स) के विद्यार्थी साहिल कुमार ने सहगल साहब द्वारा स्वरबद्ध गीतों को आधुनिक अंदाज़ में गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार ने विद्यार्थियों की इस उत्कृष्ट संगीतमय प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि के. एल. सहगल द्वारा स्वरबद्ध गीतों को गाना अपने आप में ही एक बहुत बड़ी चुनौती है। इसलिए यदि भारतीय क्लासिकल संगीत पर आधारित उनके गीतों को आज के युवाओं द्वारा नवीन शैली में प्रस्तुत किया जा रहा है तो यह अपने आप में एक विशेष उपलब्धि है। इस भावपूर्ण प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्होंने प्रतिभागियों की तैयारी करवाने के लिए प्रो. राजन शर्मा (डीन-ई.एम.ए.) और प्रो. रीना को विशेष रूप से बधाई दी। विश्करम सिंह (बीए- भाग प्रथम) और युवराज (+2 आर्ट्स) ने प्रतिभागियों का संगीतकारों के रूप में सफलतापूर्वक साथ निभाया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar