(Date : 05/May/2424)

(Date : 05/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

बेटियों की क्षमता के बारे में लोगों को जागरूक करने की जरूरत : चोपड़ा






बेटियों की क्षमता के बारे में लोगों को जागरूक करने की जरूरत : चोपड़ा

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत भ्रूण हत्या के विरुद्ध संदेश देते हुए राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल सुधांशु गुप्ता के नेतृत्व में प्री-विंग की नन्हीं छात्राओं ने सेव गर्ल चाइल्ड के संबंध में अलग-अलग पोज और पोस्टर बनाकर कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज उठाते हुए बेटी बचाने व बेटी पढ़ाने का नारा दिया। इस मौके पर वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि भारत में बहुसंख्यक लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली असमानताओं, शिक्षा, पोषण, कानूनी अधिकारों, चिकित्सा देखभाल और बालिकाओं की सुरक्षा आदि के महत्व को उजागर करने के लिए हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।

देश में महिलाओं के मुकाबले पुरुष अनुपात हर बार नियमित तौर पर बढ़ रहा है, जिस से सामाजिक असमानता पैदा हो रही है जो समाज के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि बेटियां अनमोल होती हैं। बेटियों की क्षमता के बारे में आम लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के जरूरत है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं यहां महिलाओं ने अपने आप को साबित करके ना दिखाया हो। उन्होंने छात्र वर्ग को लड़कियों के प्रति सामाजिक नजरिए को बदलने में अपना योगदान देने पर जोर दिया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar