(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

लायंस क्लब जालंधर ने लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूम-धाम से मनाया






जालंधर (अरोड़ा) :-लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान सुरेंद्र कौर चौधरी व पास्ट गवर्नर जे.बी. सिंह चौधरी की अगुवाई में लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में लोहड़ी का फंक्शन बड़ी धूम-धाम से मनाया। मुख्य मेहमान लांंयन मितुल चोपड़ा थे , उन्होंने कहा कि लायंस क्लब संस्था समाज सेवा के लिए एक बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म है।

लायंस क्लब जालंधर बहुत ही अच्छे-अच्छे  प्रोजेक्ट कर रहा है और भी समाज सेवा का कोई प्रोजेक्ट करने में कोई दिक्कत आएगी तो हम लायंस क्लब के साथ खड़े हैं। मितुल चोपड़ा ने सभी लायंस सदस्यों को लोहड़ी की मुबारकबाद दी।

जे.बी. सिंह चौधरी ने मुख्य मेहमान व सभी आऐ हूए सदस्यों का स्वागत किया। चौधरी साहब ने सभी सदस्यों  के साथ मिलकर "सुन्दर मुन्दरीऐ, तेरा कोण वेचारा, दुल्ला भट्टी वाला" लोकगीत गा कर बड़ी धूम-धाम से लोहड़ी का त्यौहार मनाया। पंजाबी गायक सुखविंदर गरेवाल सुखी ने पंजाबी सभ्याचार के गीत गा कर समा बांधा, सभी लायन सदस्य परिवार सहित झूम कर नाचे।

फंक्शन बड़े हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। इस मौके पर  सचिव अश्विनी मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष ,अरुण विशिष्ट, कुलजीत सिंह, मीडिया इंचार्ज जगन नाथ सैनी,साहिल अरोड़ा, पूर्व प्रधान जीडी कुंद्रा,  हरभजन सिंह सैनी रीजन चेयरपर्सन जेपीएस सिद्धू , अश्वनी सहगल राजेंद्र पाल सिंह बहल ,नरेंद्र भसीन , सीनियर उप प्रधान मनीष चोपड़ा,सुधीर कपूर, विनोद कुमार कौल, ए के बहल, मोहित सलूजा,गुलशन अरोड़ा, खुशपाल सिंह, सेवा सिंह, दया कृष्ण छावड़ा, मनोहर लाल गुप्ता, डॉ अमरजीत सैनी, जनक राज, दिनेश अरोड़ा, एन के कांसरा, लकी शर्मा, इंद्रजीत बंसल ,एस पी एस विर्क ,अशोक शर्मा,परमजीत सिंह कंडा,राज कुमार, गुरदीप सिंह, सन्नी सैनी और सभी सदस्य परिवार सहित उपस्थित हुए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar