(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

लायंस क्लब जालंधर ने 35 जरूरत मंद परिवारों को राशन व कंबल भेंट किए






जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान सुरेंद्र कौर चौधरी, व मुख्य मेहमान मितुल चोपड़ा की रहनुमाई में सेवा के प्रोजेक्टों की लड़ी को आगे बढ़ाते हूए लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में 35 आर्थिक रूप से कमजोर  परिवारों को राशन एंव कंबल भेंट किए। इस प्रोजेक्ट में सहयोग लांयन मितुल चोपड़ा' डी पी छाबड़ा व खुशपाल सिंह ने सहयोग  किया ।सुरेंद्र कौर ने कहा कि हमारा  क्लब प्रसिद्ध समाज सेवक के ऐल साहनी की प्रेरणा व कोशिशों से  लगातार सेवा के कार्य कर रहा है, जैसे कि जरूरतमंद लड़कियों की शादी का सामान, जरूरतमंद परिवारों को राशन व कालेज के बच्चों को  छात्रवृत्ति  बगैरह ।

मुख्य मेहमान  मितुल चोपड़ा ने क्लब की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि लायंस क्लब  जालंधर समाज और मानवता की सेवा के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है और आगे कोई भी सेवा का कार्य  होगा हम मदद् करने को तैयार हैं।सचिव मल्होत्रा ने मुख्य मेहमान व सभी आऐ हूए सदस्यों का धन्यवाद किया।इस मौके पर मुख्य मेहमान मितुल चोपड़ा, सचिव अश्विनी मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष अरुण वशिष्ट, सीनियर वाईस प्रधान मनीष चोपड़ा, मीडिया कोआर्डिनेटर जगन नाथ सैनी, पूर्व प्रधान जी डी कुन्द्रा, सीनियर लांयन सदस्य एम एल गुप्ता,नरेंद्र महाजन, डी पी छाबड़ा,खुशपाल सिंह ,गुरदीप सिंह,साहिल अरोड़ा व अन्य सदस्य मौजूद थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar