(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

डी.ए.वी. कॉलेज जालन्धर में सप्तदिवसीय कैंप‌ का‌ आरम्भ






जालंधर (अरोड़ा) :- प्राचार्य‌ डॉ राजेश कुमार‌ जी के‌ दिशानिर्देशों के अनुसार और‌ समन्वयक‌ प्रो. एस. के. मिड्डा‌ के‌ मार्गदर्शन में डी.ए. वी.कॉलेज जालन्धर की‌ एनएसएस इकाई की ओर से‌ शीतकालीन कैंप का‌ शुभारम्भ मुख्यातिथि अस्सिटेंट डॉयरेक्टर यूथ सर्विसिस जसपाल सिंह के करकमलों से हुआ, जिसमें 60 स्वयंसेवक छात्र/छात्राओं ने‌ सोत्साह ने भाग लिया। मुख्यातिथि ने‌ राष्ट्र निर्माण में युवा छात्र/छात्राओं को‌ एनएसएस के प्लेटफॉर्म के‌ माध्यम से अपना योगदान देने‌ के‌ लिए प्रेरित‌ किया। समन्वयक प्रो. एस.के. मिड्डा ने भी एनएसएस से‌ जुड़कर छात्रों को‌ दूसरों के‌ लिए समर्पित‌ होकर कार्य करने और अपना‌ सर्वाङ्गीण विकास करने‌ के‌ लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर‌ स्वयंसेवकों ने‌ भी अपने विचार‌ रखे, एनएसएस  के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विवेक, डॉ गुरजीत कौर, प्रो.गगन मैदान, डॉ प्रदीप कौर, डॉ राजकृपाल सिंह और प्रो. किरणदीप कौर‌ ने‌ राष्ट्रीय सेवा योजना के विषय पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के‌ अन्त में डॉ गुरजीत कौर ने धन्यवाद ज्ञापित‌ किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar