(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

सेंट सोल्जर ने माता गुजरी जी और चार साहिबजादों को किया नमन






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा माता गुजरी जी और चार साहिबजादों अजीत सिंह, जुझार सिंह, ज़ोरावर सिंह, व फतेह सिंह की शाहदत को नमन करते हुए श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया। जिसमें सेंट सोल्जर स्कूल करतारपुर ब्रांच में करतारपुर एमएलऐ बलकार सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर स्टाफ मेंबर्स और छात्रों ने अरदास करते हुए और गुरुओं द्वारा दी गई  कुर्बानियों को याद किया। सभी ने गुरुबाणी सुनते हुए गुरुओं द्वारा दिखाए नेक रस्ते पर चलने की शपथ ली। प्रिंसिपल वानी जैन ने छात्रों को माता गुजरी जी और चार साहिबजादों की महान कुर्बानियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चमकौर के युद्ध में अजीत सिंह अतुलनीय वीरता का प्रदर्शन करते हुए, जुझार सिंह भी अपने बड़े भाई के बलिदान के पश्चात् नेतृत्व संभाला तथा पदचिन्हों पर चलते हुए शहीद हो गए और दोनों छोटे साहिबज़ादे ज़ोरावर सिंह व फतेह सिंह ने अपनी दादी माता गूजरी जी के साथ ठंडे बुर्ज में रहे और उसके बाद वज़ीर खान ने जीवित ही उन्हें दीवार में चिनवा शहीद कर दिया।

ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने माता गुजरी जी और चार साहिबजादों को नमन करते हुए कहा कि हमे सब को हमेशा उन्हें अपने दिलों में याद रखना चाहिए उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए जात-पात से ऊपर उठकर सभी धर्मों का सन्मान करने, बचाने और किसी के भी साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने को कहा।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar