(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

डिप्स कॉलेज में रामानुजन मैथमेटिक्स क्लब द्वारा मनाया गया गणित दिवस






जालंधर (प्रवीण) :- महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन के मौके पर डिप्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन रड़ा मोड़ में रामानुजन मैथमेटिक्स क्लब द्वारा गणित दिवस मनाया गया। इस दौरान डिप्स कॉलेज आफ एजुकेशन और डिप्स पॉलिटेक्निक्ल के विद्यार्थियों को तय समय के बीच गणित के पज्ल हल करने के लिए दिए गए। उनके लिए गणित से संबंधित विभिन्न तरह की गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा बताया गया कि हमारे जीवन में गणित का क्या महत्व है और किस तरह से लोगों को गणित के बारे में जागरूक कर सकते है। क्लब इंचार्ज दिव्या ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा हर साल 22 दिंसबर को उनकी याद गणित दिवस मनाया जाता है। 2015 में उन पर एक फिल्म भी आई जिसमें उनके जीवन के बारे में जानकारी दी गई है। इन्होंने गणित के नंबरों और फार्मूला में अपना काफी योगदान दिया है। उन्होंने बीएड टीचर्स को भविष्य में नए – नए तरीकों के माध्यम से बच्चों को गणित के रोचक फार्मूलों को समझा कर गणित की ओर आकर्षित करने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल डॉ. ज्योति गुप्ता ने कहा कि गणित से हमें डरने की आवश्यकता नहींहै, अपितु इसे दैनिक जीवन से जोड़कर बार-बार अभ्यास करने से बहुत ही सरल तरीके से इसे समझा जा सकता है। विभिन्न तरह की गणित से संबंधित मैंटल गेम्स के माध्यम से छोटी उम्र में ही बच्चों को गणित विषय में मजबूत बनाया जा सकता है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar