(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

मेयर वल्र्ड स्कूल में क्रिसमस मेले (कार्निवल) का आयोजन






जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर वल्र्ड स्कूल में 24 दिसंबर 2022 को क्रिसमस कार्निवल का आयोजन किया गया। इस सुअवसर पर विद्यालय के चेयरमैन राजेश मेयर, उपाध्यक्षा नीरज़ा मेयर, निदेशिका सरिता मधोक, प्रधानाचार्या हरजीत कौर घुम्मण, डिप्टी उप-प्रधानाचार्या चारू त्रेहण और मेयर गेलैक्सी की संचालिका आरती गुलाटी उपस्थित थे। इस संध्याकालीन आयोजन में रोशनी की जगमग सोने पर सुहागा दिखाई दे रही थी। इस उत्सव में विभिन्न प्रकार की खेल-क्रियाओं एवँ व्यजनों के स्टॉल लगए गए। खेल-क्रियाओं में स्नो बॉलिंग, चॉकलेट व्हील, तंबोला, फिशिंग द बोतल, बास्केट टॉस, डैश एंड डैकोरेट, रैप एंड रोल, लक्की डिप आदि अनेक स्टॉल लगे हुए थे जिसमें बच्चों, बड़ों सभी का उत्साह देखने योग्य था।

व्यंजनों के स्टॉलों पर लगी भीड़ को देख ज़ायके की पराकाष्ठा का अनुमान लगाया जा सकता था। मेले में अनेक प्रकार के झूले भी लगाए गए जिनका सभी ने अत्यधिक लुत्फ़ उठाया। टेटू बनाने के लिए भी विशेष रूप से स्टॉल लगाया गया। डी.जे. में बच्चों-बड़ो सभी ने कदम थिरकाए और संगीत की धुन में मस्त होकर उत्सव के माहौल को चरम पर पहुँचा दिया। स्कूल का यह रंगारंग कार्यक्रम अत्यधिक मनोभावी था जिसका बच्चों, अभिभावकों व अन्य सभी ने आनंद उठाया। रियांश सेठी हीरो साइकिल बम्पर इनाम के विजेता रहे। अंत में प्रबंधक कमेटी ने कहा कि इस कार्निवल का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिदिन की दिनचर्या में कुछ आनंदमय पलों को जोडक़र जीवन में बदलाव लाना है। सारांश यह कि कोरी किताबी-शिक्षा को रोचक एवँ मनोरंजक बनाने हेतु यह कार्निवल अपने आप में एक अनोखा अनुभव है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar