(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी मेंलगाया ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार | के.एम.वी. की छात्राओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने से संबंधित जानकारी हासिल की |

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सरस्वती सिंधू न्यास में गीजर किया भेंट






जालंधर (अरोड़ा) - अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान संजीव गंभीर की अगुवाई में सेवा के प्रोजेक्टों की लड़ी को आगे बढ़ाते हूए व ठण्ड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरस्वती सिंधू न्यास मुहल्ला गोविंद गढ़ में रहने वाली छात्राओं के लिए गीजर भेंट किया। सभी छात्राओं को स्वीट्स व फल वितरित किए गए। गंभीर ने कहा कि इस सेवा कार्य करने से ह्रदय को शीतलता का अनुभव हुआ है। हर इंसान को दीन दुखियों और जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए और हमारा क्लब समाज में मानवता की सेवा के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इस मौके पर सचिव लोकेश बजाज, कोषाध्यक्ष पी के गर्ग, पीआरओ जय देव मल्होत्रा, रीजन चेयरपर्सन केवल शर्मा, चार्टर प्रधान व ईंटरनेशनल चेयरपर्सन एन के महेंद्रू, सीनियर सदस्य एम एल गुप्ता ,दया कृष्ण छाबड़ा, हर्षवर्धन शर्मा, गुलजारी लाल गुप्ता, ऐ के बहल, प्रवीण मलिक, प्रदीप शर्मा, सरस्वती सिंधु न्यास की मैनेजमेंट सदस्य एंव छात्राएं मौके पर मौजूद थी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar