(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

मान सरकार भाजपा प्रदेश मोर्चे के पदाधिकारी की ज्वाइनिंग के नाम पर पंजाबवासियों को कर रही गुमराह, कुलदीप सिंह शंटी के नाम पर कर रही घटिया और ओछी राजनीति --बृजेश शर्मा | कुर्सी और जनता के पैसों से बनाए बंगले का मोह केजरीवाल के इस्तीफे में सबसे बड़ी बाधा:-सुशील रिंकु | ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया |

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल(को-एड), जालंधर में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस






जालंधर (अरोड़ा) :- कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल(को-एड)में हर त्योहार बड़े ही धूमधाम और  उत्साह के साथ मनाया जाता है और सर्दी आते ही मन में जिस त्योहार का इंतजार रहता है वह है क्रिसमस का त्योहार। यह त्योहार पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। भारत के सभी धर्मों के लोग इस को बहुत ही गर्मजोशी के साथ मनाते हैं |

क्रिसमस के इस अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ स्कूल प्रधानाचार्या हरलीन मोहंती के स्वागत भाषण से हुआ। प्रैजीडेंट पूजा भाटिया ने आगे कहा कि क्रिसमस कोई समय या मौसम नहीं है, बल्कि मन की स्थिति है। शांति और सद्भावना को संजोना, दया से भरपूर होन ही क्रिसमस का  वास्तविक उद्देश्य है। कक्षा प्रथम व द्वितीय के विद्यार्थियों ने यीशु मसीह के जन्म को नाटक के द्वारा प्रस्तुत किया | क्रिसमस कैरलस  का गायन कर क्रिसमस से संबंधित झांकियाँ प्रस्तुत की गई साथ ही विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य का लुत्फ़ भी सभी विद्यार्थियों व स्टाफ द्वारा उठाया गया। सांताक्लॉज़ ने बच्चों को चॉकलेट और गिफ्ट दिए। इस अवसर पर चेयरमैन नितिन कोहली, वाइस चेयरमैन दीपक भाटिया, वाइस प्रैजीडेंट पार्थ भाटिया जी ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। इस कार्यक्रम में  विद्यार्थियों के अभिभावकों का भी विशेष योगदान रहा। स्कूल प्रिंसिपल हरलीन मोहंती जी ने विद्यार्थियों को क्रिसमस के त्योहार की बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए प्रभु ईसा मसीह के संदेश को अपने जीवन में अपनाते हुए दूसरों की सहायता करने के लिए प्रेरित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar