(Date : 28/April/2424)

(Date : 28/April/2424)

ਥਰਡ ਜੈਂਡਰ ਵੋਟਰ ਸਮਾਜ ਦਾ ਅਹਿਮ ਅੰਗ, ਵੋਟਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਯਕੀਨੀ- ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਸਵਾਤੀ | ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ਼ ਨਾਲ ਰੂਬਰੂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पैरेंट - टीचर मीटिंग का आयोजन किया | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी मेंलगाया ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार | के.एम.वी. की छात्राओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने से संबंधित जानकारी हासिल की |

मॉक शाप के माध्यम से बच्चों ने सीखा गणित का हिसाब






जालंधर (प्रवीण) :- विद्यार्थियों के मन से गणित का डर दूर करने और हिसाब-किताब में निपुण बनाने के लिए डिप्स चेन के स्कूलों में प्री प्राइमरी विंग द्वारा मॉक एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इस गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों को गणित की विभिन्न शेप, करंसी, भार, टाइम आदि के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि किस तरह से हमारी रोजमर्रा की जिदंगी से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में गणित शामिल है। इसके लिए बच्चों द्वारा स्टेशनरी, ब्यूटी, फूड मार्किट, क्लोथ मार्किट, फ्लावर शॉप, टॉय शाप का स्टाल सजाया गया, जिसमें बच्चों ने पैसे देकर सामान खरीदा और बेचा। इस दौरान उन्हें बिल बनाना व उसे चैक करना सिखाया गया।

 

इस दौरान बच्चों ने जाना कि जब बाजार जाते है तो किस तरह से हम परचेजिंग करते है। विभिन्न कक्षाओं के हिसाब से आओ गिनती करें, कटिंग टेबल आदि गतिविधियां करवाई गई। बच्चों ने नंबर गेम्स खेली और खूब एंजाय किया। प्रिंसिपल्स ने कहा गणित बहुत ही आसान विषय है लेकिन नंबर फॉर्मूला को देखकर बच्चों के मन में डर बैठ जाता है लेकिन इस तरह की गतिविधियों से वह शुरू से ही हर फॉर्मूला को आसानी से समझना शुरू कर देते है। इससे जब बच्चे गणित को फन की तरह लेंगे कभी भी गणित में कमजोर नहीं होगे। एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के मानसिक विकास के लिए काफी फायदेमंद होती है इसलिए इनमें बच्चों द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar